फिल्म Ramayana के जटायु से हैं प्रभावित? केरल में देखें दुनिया का सबसे बड़ा Jatayu Statue, पढ़ें ट्रैवल गाइड

फ‍िल्‍म रामायणम् में जटायु की असली ताकत द‍िखाई गई है। इसके बाद से ही लोग ऐसी जगह जाना चाह रहे हैं जहां उन्‍हें जटायु के बारे में सारी जानकारी मि‍ले। ऐसे में आप केरल के Jatayu Earth's Centre जा सकती हैं।
Updated:- 2026-11-11, 13:39 IST
Kerala Jatayu Earth Centre Travel Guide

फिल्म Ramayana में जब जटायु की कहानी देखने को मिलती है, तो मन में उनके साहस और सीता माता को बचाने की कोशिश के लिए सम्मान बढ़ जाता है। रावण से लड़ते हुए जटायु ने अपनी जान की परवाह नहीं की थी। अगर फिल्म देखने के बाद आपका भी मन जटायु के बारे में और जानने का हो रहा है, तो केरल की एक खास जगह घूमने का प्लान बना सकती हैं।

यहां एक पहाड़ पर जटायु की बहुत बड़ी स्‍टैच्‍यू बनी हुई है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी बर्ड स्‍टैच्‍यू कहा जाता है। इस जगह का नाम Jatayu Earth's Centre है। ऐसे में अगर आप भी यहां जाने का प्‍लान बना रही हैं, तो हम आपको बता रहे हैं क‍ि World's Largest Jatayu Statue कहां है, यहां क्या-क्या देख सकती हैं और घूमने का प्लान कैसे बनाएं? आइए जानते हैं-

कहां है दुनिया की सबसे बड़ी जटायु मूर्ति?

केरल के कोल्लम जिले के चदयमंगलम में Jatayu Earth's Centre बना हुआ है। यहां एक पहाड़ पर जटायु की बड़ी मूर्ति बनाई गई है। इस पहाड़ी को जटायु पारा यानी जटायु की चट्टान भी कहा जाता है। इस मूर्ति में जटायु को घायल होकर पहाड़ पर गिरा हुआ दिखाया गया है। रामायण की कहानी के मुताबिक, जब रावण सीता माता का अपहरण करके ले जा रहा था, तब जटायु ने उन्हें बचाने के लिए रावण से लड़ाई की थी। इस लड़ाई में रावण ने उनके पंख काट दिए थे और जटायु घायल होकर नीचे गिर गए थे।

Kerala Jatayu Earth Centre Travel Guide (1)

image credit- incredible india

फिल्म Ramayana में भी जटायु का यह सीन द‍िखाया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में हैं। जटायु का किरदार अनुपम खेर ने निभाया है। ऐसे में फिल्म देखने के बाद इस जगह को करीब से देखना आपके लिए खास हो सकता है।

कितनी बड़ी है जटायु की यह मूर्ति?

Jatayu Earth's Centre की सबसे बड़ी पहचान यहां बनी बड़ी सी जटायु मूर्ति है। इसकी लंबाई करीब 200 फीट, चौड़ाई 150 फीट और ऊंचाई 70 फीट है। आपकाे बता दें क‍ि यह मूर्ति समुद्र तल से करीब एक हजार फीट की ऊंची पहाड़ पर बनी है। बताया जाता है क‍ि इसे पूरा होने में करीब 10 साल लगे थे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Basith Paykat (@basith_paykat)

Jatayu Earth's Centre में क्या-क्या देख सकती हैं?

अगर आप यहां जा रही हैं, तो सिर्फ जटायु की बड़ी मूर्ति देखकर ही वापस नहीं आना है। घूमने के लिए इसके अंदर और आसपास कई चीजें हैं। जैसे-

  • ऑडियो-विजुअल म्यूजियम: जटायु की बड़ी सी मूर्ति के अंदर कई लेवल में बना म्यूजियम है। यहां इस जगह और जटायु से जुड़ी जानकारी देख सकती हैं।
  • 6D थिएटर: यहां 6D थिएटर भी बनाया गया है, जहां खास तरह से फिल्म देखने काे म‍िलता है।
  • राम मंदिर: इस जगह पर राम मंदिर भी है। यहां भगवान राम के एक पदचिह्न को उनके पैर का निशान माना जाता है।
  • एडवेंचर एक्टिविटीज: अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो यहां जिपलाइनिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, वैली क्रॉसिंग और पेंटबॉल जैसी एक्टिविटीज भी कर सकती हैं। बस आपको इनके लिए अलग से टिकट लेना पड़ेगा।

Jatayu Earth's Centre की टिकट कितने रुपये की है? 

यहां घूमने के लिए अलग-अलग तरह के टिकट मिलते हैं। टिकट का खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप पहाड़ पर कैसे जाना चाहती हैं और कौन-सी सुविधाएं लेना चाहती हैं।

टिकट का तरीका अनुमानित कीमत
मेन स्‍टैच्‍यू देखने का टिकट 250 से 400 रुपये
केबल कार यानी रोपवे 550 से 650 रुपये
पैदल पहाड़ी पर जाने का टिकट 300 से 350 रुपये

इसके अलावा एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए अलग से पैसे देने होते हैं। इसलिए अगर आप जिपलाइनिंग या दूसरी एक्टिविटीज करना चाहती हैं, तो बजट आपको अलग से रखना होगा।

कितने बजे खुलता है Jatayu Earth's Centre?

Jatayu Earth's Centre के खुलने की टाइम‍िंग की बात करें तो यह हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहती है। इसलिए यहां घूमने का प्लान बनाते समय समय का ध्यान रखें। कोशिश करें कि दिन में ही पहुंच जाएं, ताकि आप आराम से मूर्ति, म्यूजियम और बाकी जगहों को देख सकें।

Kerala Jatayu Earth Centre Travel Guide (3)

image credit-screengrab

कैसे पहुंचें Jatayu Earth's Centre और कब जाना रहेगा अच्छा?

Jatayu Earth's Centre केरल के कोल्लम शहर से करीब 38 किलोमीटर और तिरुवनंतपुरम से करीब 50 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने के लिए प्राइवेट कैब या अपनी कार का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च के बीच का समय अच्छा होता है। इस दौरान केरल में गर्मी कम रहती है और मौसम भी काफी अच्‍छा होता है।

यह भी पढ़ें- Kerala Mystic Temple: केरल का अनोखा मंदिर! साल में 364 दिन पानी में डूबा रहता है शिवलिंग, सिर्फ एक दिन मिलते हैं दर्शन

Jatayu Earth's Centre घूमने जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप Jatayu Earth's Centre घूमने जाने का प्‍लान बना रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा।

  • यहां जाने से पहले टिकट की कीमत और अपनी पसंद की एक्टिविटीज का खर्च पता कर लें।
  • रोपवे से जाना है या पैदल पहाड़ पर चढ़ना है, यह भी पहले से ड‍िसाइड कर लें।
  • यह जगह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहती है, इसलिए उसी हिसाब से अपना समय रखें।
  • एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए अलग टिकट लेना होता है।

अगर Ramayana फिल्म देखने के बाद जटायु की कहानी ने आपका दिल छू लिया है, तो केरल का Jatayu Earth's Centre घूमने की अच्छी जगह हो सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- South India Adventure Trip: ट्रेकिंग से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स तक, अक्टूबर में साउथ इंडिया ट्र‍िप में करें ये एडवेंचर्स

Image Credit- AI

FAQ
Jatayu Earth's Center की ऑनलाइन टिकट बुकिंग उपलब्ध है?
हां, आप जटायु अर्थ्स सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट से पहले ही टिकट बुक कर सकती हैं। वीकेंड्स और छुट्टियों के दौरान भीड़ से बचने के लिए एडवांस बुकिंग बेहतर रहती है।
क्या बुजुर्गों या बच्चों के लिए Jatayu Earth's Center जाने का कोई आसान विकल्प है?
बिलकुल, बुजुर्गों और बच्चों के लिए रोपवे (केबल कार) की सुविधा उपलब्ध है, जिससे बिना किसी शारीरिक थकान के सीधे पहाड़ की चोटी तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
क्या जटायु अर्थ्स सेंटर के अंदर बाहर का खाना ले जाना अलाउड है?
नहीं, परिसर के अंदर बाहर का खाना ले जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि, पहाड़ के ऊपर और बेस एरिया में कैफे और फूड कोर्ट बने हुए हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।