IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रियों को तिरुपति जाने का मिल रहा है मौका, जानें कितने बजट में ट्रिप हो जाएगी पूरी?

रेलवे ने तिरुपति बालाजी के दर्शन का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए टूर पैकेज लाइव किया है। इस पैकेज में आपको बालाजी के दर्शन के साथ आस-पास की जगहों पर भी घूमने का मौका मिलेगा। हर साल रेलवे इस तरह के टूर पैकेज लाइव करता है, जिसमें यात्रियों को आरामदायक सफर के साथ भगवान के दर्शन का मौका मिल जाए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप पैकेज की सुविधाओं को पढ़ने के बाद सफर का प्लान बनाएं।
तिरुपति पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत कल्याण, लोकमान्य तिलक (टी), मुंबई, पुणे, सोलापुर और ठाणे से अप्रैल में हो गई है।
- पैकेज पांच रात और छह दिनों का है।
- 15 अप्रैल से इसकी शुरुआत हुई है और अब आप हर बुधवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम TIRUPATI WITH KOLHAPUR MAHALAXMI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- यह बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देगा।
इसे भी पढ़ें- 1 से 10 अप्रैल की बीच शुरू होने जा रहा है IRCTC का सस्ता टूर पैकेज, बजट देखकर आप भी बनाएं प्लान
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 29,550 रुपये है।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18,350 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15,150 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 13,650 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- पैकेज में आपको 3AC में आने-जाने की टिकट का खर्च मिलेगा।
- तिरुपति में एक रात और कोल्हापुर में एक रात होटल मिलेगा।
- खाने की सुविधा अलग-अलग दिन के हिसाब से तय की गई है।
- हर दिन आपको रात का भोजन नहीं मिलने वाला है, इसलिए सुविधाओं को पढ़ने के बाद ही पैकेज टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें- अप्रैल में ट्रिप प्लान कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी, IRCTC ने हर उम्र के लोगों के लिए लाइव कर दिया है बजट Tour Packages
पैकेज फायदेमंद है या नहीं?
जो यात्री अपने पूरे परिवार के साथ आरामदायक यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए यह पैकेज बेस्ट है। हालांकि, बजट ट्रिप प्लान करने वाले लोगों को यह टूर पैकेज महंगा लग सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हर व्यक्ति को अलग-अलग फीस देनी होगी, बच्चों के लिए भी अलग से प्राइस है। अलग से ट्रिप प्लान करेंगे, तो सस्ते में जा सकते हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।