April में हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रही हैं? IRCTC के इन टूर पैकेज का बजट और सुविधाएं जान लें

अप्रैल में पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो टूर पैकेज से एक बार यात्रा करके देख लें। टूर पैकेज से पहाड़ों पर घूमने का फायदा यह है कि आपको सफर के दौरान कैब या स्कूटी रेंट पर लेने की जरूरत नहीं होती। आप बिना किसी टेंशन के पहाड़ों का सफर आसानी से पूरा कर लेंगे। रेलवे द्वारा लाइव किए गए इस टूर पैकेज की शुरुआत बस से होगी। आपको इस बस से ही जगह-जगह लोकेशन पर घूमने का मौका मिलेगा और होटल से लाने-ले जाने का काम भी रेलवे की ही होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मनाली-शिमला घूम आएं
- इस पैकेज की शुरुआत चेन्नई से हो रही है।
- पैकेज से 26 अप्रैल से यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
- पैकेज में फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी और बस से घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज का नाम BEST OF HIMACHAL EX CHENNAI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 58,900 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 45,700 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 43,600 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 39,300 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- April में कर आएं भारत के ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन, IRCTC के इन टूर पैकेज का बजट जान लें
श्रीनगर टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।
- पैकेज से हर दिन यात्रा आप कर सकती हैं।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज में आपको श्रीनगर/सोनमर्ग/पहलगाम/गुलमर्ग घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज में बस से यात्रा करवाया जाएगा।
- पैकेज का नाम KASHMIR HOLIDAY TOUR PACKAGE है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 20651 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 12513 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 11369 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6959 रुपये है।
- यह बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देगा।
इसे भी पढ़ें- 1 से 10 अप्रैल की बीच शुरू होने जा रहा है IRCTC का सस्ता टूर पैकेज, बजट देखकर आप भी बनाएं प्लान
केरल टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत गुंटूर जंक्शन/हैदराबाद/नलगोंडा/सिकंदराबाद/तेनाली जंक्शन से हो रही है।
- पैकेज की शुरुआत 7 अप्रैल से हो रहा है।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज में आपको एलेप्पी / मुन्नार घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज में कैब से यात्रा करवाया जाएगा।
- पैकेज का नाम KERALA HILLS & WATERS है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 32730 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 17720 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15060 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 9270 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।