10 जून से शुरू हो रहे इस टूर पैकेज से जाएं तिरुपति बालाजी के दर्शन करने, खर्च आएगा 15000 से भी कम

टूर पैकेज से घूमने के शौकीन लोग अक्सर सस्ते टूर पैकेज की तलाश करते हैं। क्योंकि, टूर पैकेज में ही उन्हें अच्छी सुविधाओं के साथ-साथ बजट में घूमने का मौका मिल जाता है। इस समय बच्चों के समर वेकेशन चल रहे हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। पूरी फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे लोग, टूर पैकेज से घूमना चाह रहे हैं। वह सस्ते और अच्छे टूर पैकेज की तलाश कर रहे हैं। अगर आप भी किसी ऐसे टूर पैकेज से यात्रा करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे टूर पैकेज के बारे में बताएंगे, जिससे आपका तिरुपति बालाजी के दर्शन कर आएंगे।
तिरुपति बालाजी टूर पैकेज (Summer Vacation Tour Packages)

- इस पैकेज की शुरुआत सिकंदराबाद से हो रही है।
- इस पैकेज में आपको बाला जी के दर्शन के साथ-साथ श्री कालहस्ती जाने का भी मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 12 जून से होने वाली है। आप पैकेज के लिए टिकट पहले ही बुक कर सकते हैं, लेकिन यात्रा 12 जून से ही होगी।
- पैकेज शुरू होने के बाद आप गुरुवार के दिन इसके लिए टिकट बुक कर पाएंगे।
- पैकेज का नाम TIRUPATI FROM KARIMNAGAR है। आप पैकेज का नाम डालकर भी सर्च कर सकते हैं।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- पैकेज में घूमने के लिए कैब और बस की सुविधा भी मिलेगी।
- IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 14030 रुपये है। इसमें आपको 3AC कोच में सफर करने का मौका मिलेगा।
- अगर स्लीपर कोच में अकेले यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो पैकेज फीस 12120 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ 3AC कोच में यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10940 रुपये है। वहीं स्लीपर कोच में 9030 रुपये देने होंगे।
- 3 लोगों के साथ 3AC कोच में यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9160 रुपये है। वहीं स्लीपर कोच में 7250 रुपये देने होंगे।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6700 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- चेन्नई से मात्र 6 हजार रुपये के अंदर कर आएंगी साईं बाबा के दर्शन, क्या आपने यह सस्ता टूर पैकेज देखा?
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं (Cheap Tour Packages)

- आने-जाने की टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल होगा। इसलिए टिकट के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे।
- तिरुपति में रहने के लिए एसी होटल मिलेगा। इसमें स्लीपर या 3AC कोई भी कोच का टिकट बुक करें, होटल सभी को एक जैसी ही मिलेगा।
- शेयरिंग आधार पर वाहन मिलेगा, जिसमें आप यात्रा कर पाएंगे। इसका खर्च भी पैकेज फीस में ही शामिल होगा। एक दिन केवल नाश्ता मिलेगा। इसके बाद आपको हर दिन के खाने के खर्च के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
इसे भी पढ़ें-पार्टनर के साथ वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने जा सकते हैं यहां, जानें 2 दिन के ट्रिप पर कितना आएगा खर्च
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।