1 मई से शुरू होने जा रहा है गोवा का सबसे सस्ता टूर पैकेज, IRCTC के इस टूर प्लान से जाएं घूमने

रेलवे के इस टूर पैकेज से यात्रा का प्लान बना रहे यात्री ध्यान रखें कि इससे आप केवल 1 मई को ही घूमने जा सकती हैं। एक बार के लिए ही यह टूर पैकेज मान्य है। 1 मई के बाद इस पैकेज की टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी।
Updated:- 2026-04-16, 16:19 IST
1 may irctc goa tour package budget and all details

गोवा टूर पैकेज से घूमने जाना फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें आपको लग्जरी होटल में रहने के साथ-साथ, बीच और मार्केट घूमने के लिए कैब की सुविधा भी मिलती है। फ्लाइट पर पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो इसमें आपको ट्रेन से गोवा जाने का मौका मिलेगा। रास्ते में समुद्री एरिया का खूबसूरत नजारा देखते हुए ट्रिप प्लान करें और आपको खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत नहीं होगी। टिकट बुकिंग से लेकर घूमने-फिरने का पूरा खर्च पहले से ही तय कर दिया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गोवा टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे। आप इन पैकेज को पढ़कर अपने बजट के हिसाब से टिकट बुक कर सकती हैं।

पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • इस पैकेज की शुरुआत तिरुनेलवेली, विरुधुनगर, मदुरै, डिंडीगुल, करूर और धर्मपुरी से हो रही है।
  • पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम TIRUNELVELI - GOA CHARTER COACH TOUR है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • पैकेज का कोड SMR108 है।
  • 1 मई से पहले पैकेज टिकट बुक कर लें, ताकि 1 मई से आप यात्रा में शामिल हो सकें।

Goa train travel

इसे भी पढ़ें-  हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रही हैं? IRCTC के इन टूर पैकेज का बजट और सुविधाएं जान लें

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 34,800 रुपये है, लेकिन परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 27,100 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 26,300 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 21,800 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

Goa tour package

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • 3 एसी कोच में ट्रेन से आने-जाने का टिकट खर्च पैकेज फीस में शामिल होगा।
  • एसी वाहन में आपको शहर में घूमने का मौका मिलेगा।
  • गोवा में 3-स्टार श्रेणी के होटलों में नाश्ता और रात का भोजन मिलेगा।
  • 3 स्टार होटल में ही रात गुजारेंगे।
  • ट्रेन में भोजन (केवल शाकाहारी) मिलेगा।
  • पूरी यात्रा के लिए टूर मैनेजर की सेवाएं भी दी जाएगी।
  • लंच के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने होंगे।
  • यात्रा बीमा।
  • सभी लागू कर।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के टूर पैकेज में यात्रियों को तिरुपति जाने का मिल रहा है मौका, जानें कितने बजट में ट्रिप हो जाएगा पूरा?

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।