IRCTC ने मई के आखिरी में घूमने वालों के लिए लाइव कर दिए हैं 3 सस्ते टूर पैकेज, बजट देखकर आप भी बुक कर लेंगी टिकट

मई के आखिरी में आपको साउथ इंडिया से लेकर नॉर्थ इंडिया तक कई जगहों पर घुमाया जाएगा। पैकेज में बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए भी अलग से सुविधा दी गई है।
Updated:- 2026-05-22, 16:57 IST
irctc cheapest tour packages in may 2026 end

मई खत्म होने से पहले अगर आप सोच रही हैं कि बजट में घूम लिया जाए, तो टूर पैकेज आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रेलवे की तरफ से ऐसे टूर पैकेज लाइव किए गए हैं, जिसमें मई के आखिरी में आपको कई शहरों में घुमाया जा रहा है। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ही आप इन टूर पैकेज की टिकट बुक करें, लेकिन ध्यान रखें कि पैकेज फीस प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय की गई है। उदाहरण के लिए पैकेज फीस अगर 5 हजार रुपये हैं, तो 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको 10 हजार रुपये देने होंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी दें।

तिरुपति दर्शन टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत कल्याण, लोकमान्य तिलक (टी), मुंबई, पुणे, सोलापुर और ठाणे से हो रही है।
  • पैकेज में आपको तिरुपति और कोल्हापुर घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • 27 मई से इस पैकेज की शुरुआत हो रही है। इसके बाद आप हर बुधवार यात्रा कर पाएंगी।
  • ध्यान रखें कि पैकेज टिकट आप पहले बुक कर सकती हैं, लेकिन यात्रा 27 से ही शुरू होगी।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज में स्लीपर और एसी कोच का ऑप्शन है।
  • 2 लोगों के साथ एसी कोच में सफर करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18,350 है।
  • 2 लोगों के साथ अगर स्लीपर कोच में सफर करेंगी, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15,100 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

Railway tour packages India

मुन्नार टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत कोची से हो रही है।
  • पैकेज में आपको कोच्चि, मुन्नार और थेक्कडी घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
  • 27 मई से ही इस पैकेज की भी शुरुआत हो रही है।
  • पैकेज में आपको कैब से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • 2 लोगों के साथ सफर करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 16,855 है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने पहले ही लाइव कर दिए हैं जून के टूर पैकेज, 50 हजार रुपये में कई जगहों पर घूम सकती हैं आप

May end vacation packages

पोर्ट ब्लेयर टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत पोर्ट ब्लेयर से हो रही है।
  • पैकेज में आपको हैवलॉक, नील और पोर्ट ब्लेयर घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • यह पैकेज भी 27 मई से शुरू हो रहा है।
  • पैकेज में आपको कैब से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • 2 लोगों के साथ सफर करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 28750 है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के 3 सबसे सस्ते शिरडी टूर पैकेज से करें बाबा के दर्शन, जानें इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं?

IRCTC travel deals

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific, irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।