Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:17 AM IST

IRCTC ने पहले ही लाइव कर दिए हैं जून के टूर पैकेज, 50 हजार रुपये में कई जगहों पर घूम सकती हैं आप

IRCTC के टूर पैकेज की टिकट आप ऑनलाइन बुक कर रही हैं, तो रिफंड का नियम पहले ही पढ़ लें। रेलवे पैकेज शुरू होने की डेट के हिसाब से रिफंड देता है, अगर आप एक दिन पहले टिकट कैंसिल करेंगी, तो रिफंड के पैसे काफी कम हो जाते हैं।
Updated:- 2026-05-14, 13:05 IST
irctc june 2026 budget tour packages under rs 50000

रेलवे की तरफ से जून 2026 के लिए सस्ते टूर पैकेज लाइव कर दिए गए हैं। पैकेज बुकिंग आप भारती रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो स्टेशन काउंटर से भी पैकेज बुकिंग करवा सकती हैं। ऑनलाइन बुकिंग करने का फायदा यह है कि आपको पैकेज से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से खुद पढ़ने का मौकै मिल जाता है, अगर आप काउंटर से बुक करती हैं, तो सभी जानकारी मिलना मुश्किल हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे द्वारा लाइव किए गए जून के बजट टूर पैकेज के बारे में बताएंगे। पैकेज कहां से शुरू हो रहा है और क्या-क्या सुविधाएं आपको पैकेज फीस फीस में मिलेगी, इसके बारे में आप यहां पढ़ पाएंगी।

मनाली टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत 1 जून से भुवनेश्वर से होगी।
  • पैकेज में आपको चंडीगढ़, मनाली और शिमला घूमने का अवसर मिलेगा।
  • यह ट्रिप 7 रात और 8 दिनों का है।
  • पैकेज का नाम SPECTACULAR SHIMLA - MANALI - CHANDIGARH EX BHUBANESWAR है।
  • पैकेज फीस- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 48505 रुपये है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से आने-जाने का मौका मिलेगा और शहर में घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।

IRCTC tour packages

चारधाम टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत भी 1 जून से हो रही है।
  • पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।
  • पैकेज में आपको बद्रीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ और यमुनोत्री घूमने का अवसर मिलेगा।
  • यह ट्रिप 11 रात और 12 दिनों का है।
  • पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA EX DELHI है।
  • पैकेज यात्रा बस से शुरू होगी।
  • पैकेज फीस- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 30000 रुपये है।
  • यह भारतीय रेलवे के फेमस टूर पैकेजमें से एक है।

     

इसे भी पढ़ें- IRCTC के 3 सबसे सस्ते शिरडी टूर पैकेज से करें बाबा के दर्शन, जानें इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं?

June travel packages

भुवनेश्वर टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत अगरतला से हो रही है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी।
  • पैकेज की शुरुआत 27 जून से हो रही है।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • पैकेज का नाम DIVINE ODISHA JOURNEY: PURI–BHUBANESWAR FROM AGARTALA है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रत व्यक्ति पैकेज फीस 28050 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

Manali Shimla tour

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।