Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

भीड़-ट्रैफिक और गर्मी, पहाड़ों का मजा खराब कर सकती हैं ये जगहें; लिस्ट देखकर ही बनाएं प्लान

हर बार की तरह इस बार पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे लोगों को सुकून कम और परेशानी ज्यादा झेलनी पड़ रही है। देश के कुछ फेमस टूरिस्ट स्पॉट पर पर्यटकों की भीड़ ज्यादा पहुंच गई है कि कई किमी तक लंबा जाम लग गया है।
Updated:- 2026-05-25, 17:21 IST
rohtang pass to shimla 5 hill stations where traffic and crowd increased in summer

गर्मी से राहत पाने के लिए हजारों लोग पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, लेकिन अब यहां की सड़कों का भी हाल-बेहाल हो गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग कई-कई घंटों तक जाम में फंसे हुए हैं। परिवार के साथ ठंडी वादियों में सुकून के पल बिताने का प्लान बनाना कई लोगों को भारी पड़ गया है। सबसे ज्यादा परेशानी हिमाचल प्रदेश जा रहे यात्रियों को हो रही है। ऐसे में अगर आप भी बच्चों या दोस्तों के साथ पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं, तो यहां की सड़कों का हाल जान लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको भीड़ ज्यादा मिलेगी।

मनाली

सबसे ज्यादा परेशानी मनाली घूमने गए यात्रियों को हो रही है। मनाली से 'प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशन' तक इतना ज्यादा जाम लगा हुआ है कि गाड़ियां कई घंटों से एक ही जगह पर खड़ी है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग भी लंबा जाम लगा है। ऐसे में जिस पॉल्यूशन और शोर-शराबे से दूर लोग सुकून की तलाश में गए हैं, वही उन्हें पहाड़ों पर भी झेलना पड़ रहा है।

Munnar Ooty Darjeeling travel

रोहतांग-शिंकुला

गर्मी में पहाड़ों पर बर्फबारी की खबर सुनते ही, पर्यटक अपनी-अपनी गाड़ियों से पहाड़ों पर निकल पड़े हैं, लेकिन जाम ने सबका हाल-बेहाल कर दिया है। जहां प्रशासन ने केवल 1300 गाड़ियों को ऊपर जाने की अनुमति दी थी, वहां 3 हजार से भी ज्यादा पर्यटक घूमने निकल पड़े हैं। आप भी अगर यहां घूमने का प्लान बना रही हैं, तो पहले यहां के हालात के बारे में जान लें। आपका आधा ट्रिप ट्रैफिक और थकान में ही बीत जाएगा।

इसे भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में रोमांस का नया ठिकाना, इन 3 देशों के लिए फ्लाइट्स हुईं सस्ती, पार्टनर के साथ अभी करें बुक

quiet hill stations for summer

शिमला

गर्मी के मौसम में शिमला भी एक ऐसी जगह है जहां घूमने के लिए हर साल पर्यटक जाते हैं। इस साल भी यहां इतनी ज्यादा भीड़ पहुंच गए है कि होटल के दाम भी बढ़ गए हैं। ऐसे में जो कमरे में आपको 1200 से 1500 रुपये मिल जाते, वह अब आपको 2000 रुपये से कम में नहीं मिलने वाले। बजट में घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों को इन बातों पर भी नजर डालनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- मई में परिवार के साथ घूमने का है प्लान? पैकिंग करने से पहले देख लें IMD का यह बड़ा अलर्ट

अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाना ही चाहते हैं, तो मुन्नार, ऊटी या र्दार्जिलिंग जैसी पहाड़ी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां का मौसम भी ठंडा है और आपको भीड़ भी ज्यादा नहीं मिलेगी। ऐसे में आपको सुकून भी मिलेगा और सफर भी यादगार रहेगा।

 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।