herzindagi
international tour package facilities

IRCTC के विदेश टूर पैकेज में क्या मिलती हैं सुविधाएं, ट्रिप प्लान करने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

बिना किसी चिंता के यात्रा करने वाले लोगों को भारतीय रेल के टूर पैकेज से यात्रा करना पसंद आएगा। लेकिन पैकेज टिकट बुक करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।   
Editorial
Updated:- 2024-06-04, 09:10 IST

टूर पैकेज से यात्रा करने वाले लोगों को भारतीय रेल के पैकेज से भी यात्रा करना पसंद आएगा। क्योंकि इन पैकेज में भी आपको सभी सुविधाएं मिलती है। इसके अलावा इन पैकेज की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको विदेश जाने पर गाइड भी उपलब्ध करवाया जाता है। जिससे अगर आप किसी भी देख में घूमने जाते हैं, तो उस जगह की खासियत के साथ-साथ वहां की भाषा समझने में आपको मदद मिलती है।

इससे आपके लिए विदेश में जाना आसान हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विदेश पैकेज से जुड़ी कुछ जानकारी देंगे। 

IRCTC के विदेश टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

irctc internationa

  • आप भारत के किसी भी लोकेशन से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, लेकिन अगर आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको पहले उस लोकेशन पर आना होगा, जहां फ्लाइट मिलती होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि विदेश जाने के लिए फ्लाइट से ही यात्रा करना संभव है। 
  • इसके बाद आपको पैकेज टिकट बुक कर करते समय ध्यान रखना है कि क्या आपके लोकेशन से पैकेज की शुरुआत हो रही है। क्योंकि हर विदेशी टूर पैकेज अलग-अलग लोकेशन से शुरू होते हैं, इसलिए पहले आपको वहां जाना होगा। 
  • हर पैकेज में खाने की सुविधा नहीं मिलती। कई पैकेज ऐसे हैं, जिसमें ब्रेकफास्ट और लंच की ही सुविधा है। ऐसे में अगर आपको खाने का इंतजार खुद से करना पड़ सकता है। पैकेज की फीस में यह सुविधा नहीं दी जाती। 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, IRCTC के इन पैकेज से होगा अब विदेश जाने का सपना पूरा

 

  packages

  • अधिकतर पैकेज में 3 स्टार होटल में ही यात्रियों को रोका जाता है। अगर आप 5 स्टार होटल में रुकना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पैकेज से अलग फीस देना पड़ेगा। 
  • विदेश टूर पैकेज में घूमने के लिए आपको AC बस की सुविधा दी जाती है। 
  • कई पैकेज में घूमने वाली लोकेशन पर लगने वाला चार्ज आपको अलग से देना पड़ता है। जैसे अगर आप किसी ऐसी लोकेशन पर घूमने गए हैं, जहां एंट्री फीस के लिए अलग टिकट है, तो वो आपको पैकेज फीस से अलग देने होंगे। 
  • पैकेज में हो सकता है कि गाइड विदेश पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर आपको मिल जाए। इससे जुड़ी जानकारी आपको भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट पर देखने को मिल जाएगी।
  •  खाने में अपने हिसाब से खाना नहीं चुन सकते। मेन्यू पहले ही डिसाइड होता है।
  • अगर होटल में एक्स्ट्रा रूम सर्विस लेते हैं, तो आपको अलग से पैसे देने होंगे।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- IRCTC का ये विदेश टूर पैकेज है सबसे सस्ता, हनीमून के लिए फौरन बुक कर लें टिकट

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।