दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, IRCTC के इन पैकेज से होगा अब विदेश जाने का सपना पूरा

मई महीना शुरू होते ही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। जून का महीना शुरू हो गया है और अभी और गर्मी झेलनी है। ऐसे में लोग कहीं घूमने का प्लान बनाना चाह रहे हैं। उन्हें किसी ऐसी जगह जाना है, जहां घूमने में भी मजा आए और गर्मी भी न लगे।
कई लोग आज से पहले कभी विदेश नहीं गए हैं। उनका सपना है कि वह एक बार तो विदेश की सैर करके जरूर आएं। ऐसे लोगों के लिए भारतीय रेल कुछ खास टूर पैकेज लेकर आया है। इन पैकेज के जरिए आप विदेश यात्रा कर पाएंगे।
बाली टूर पैकेज
- इस पैकेज के जरिए आप 28 अगस्त को यात्रा कर सकते हैं।
- यह 5 रात और 6 दिनों का टूर पैकेज है।
- फ्लाइट से इस यात्रा की शुरुआत होगी।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 91000 रुपये है।
- हालांकि इस पैकेज में आपको होटल से लेकर घूमने से जुड़ी सभी सुविधाएं मिलेंगी।
इसे भी पढ़ें- IRCTC का ये विदेश टूर पैकेज है सबसे सस्ता, हनीमून के लिए फौरन बुक कर लें टिकट
काठमांडू टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत 15 जून से होने जा रही है।
- यह 5 रात और 6 दिनों का टूर पैकेज है।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 37000 रुपये है।
- पैकेज में आपको खाने का खर्चा अलग से करना पड़ सकता है। लेकिन होटल, फ्लाइट और घूमने से जुड़ी सभी तैयारियां इसमें शामिल हैं।
- आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- केवल ये 5 जगहें घूम लें, विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी
पोखरा टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत भी 15 जून से होने जा रही है।
- पैकेज काठमांडू टूर पैकेज के साथ ही है।
- आपको एक साथ दोनों जगहों पर घुमाया जाएगा।
- पैकेज टिकट बुक करते समय इसके साथ मिलने वाली सुविधाओं को देख लें।
- इससे आप अपने बजट का हिसाब लगा सकते हैं। अगर आपको पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं के मुकाबले फीस ज्यादा लगती है, तो आप अपने हिसाब से पैकेज बुक करने से पहले प्लानिंग कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।