20 हजार में खूबसूरत हिल स्टेशन टूर पैकेज, होटल-तीनों टाइम खान और घूमने के लिए गाड़ी भी मिलेगी

गर्मियों में शहरों की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग हिल स्टेशन की ओर रुख कर रहे हैं। पहाड़ों का हरा-भरा वातावरण, ठंडी हवाएं और बारिश का सुहाना मौसम हर किसी को सुकून देता है। हालांकि, बरसात में खुद ड्राइव करके पहाड़ी जगहों पर जाना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में लोग टूर पैकेज के जरिए यात्रा करना ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक मानते हैं। इसमें यात्रा के लिए गाड़ी, ठहरने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था ट्रैवल ऑपरेटर द्वारा की जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको IRCTC के ऐसे ही एक खास टूर पैकेज की जानकारी देंगे।
अमृतसर और डलहौजी टूर पैकेज (IRCTC Tour Packages India)
- इस पैकेज में आपको 2 जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
- यह पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है, जिसकी शुरुआत पठानकोट से हो रही है।
- पैकेज के लिए टिकट आप हर दिन बुक कर सकते हैं।
- पैकेज में आपको कैब से घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज का नाम DISCOVER DALHOUSIE WITH CITY OF GOLDEN TEMPLE AMRITSAR EX PATHANKOT है।
- पैकेज का नाम गूगल पर सर्च करके भी आपके इसके बारे में पढ़ सकते हैं।
- पैकेज कोड NCH 30 है।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढे़ें- चेन्नई से मात्र 6 हजार रुपये के अंदर कर आएंगी साईं बाबा के दर्शन, क्या आपने यह सस्ता टूर पैकेज देखा?
पैकेज फीस
- पैकेज में अकेले यात्रा करने पर फीस ज्यादा है, लेकिन 2 लोगों के साथ यात्रा का प्लान बनाते हैं, तो 20 हजार के अंदर यात्रा कर पाएंगे।
- अगर आप अकेले यात्रा का प्लान बनाती हैं, तो प्रति व्यक्ति 35620 रुपये आपको देने होंगे।
- लेकिन अगर आप 2 लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18430 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस और भी कम है। इसमें आपको केवल 14685 रुपये ही देने होंगे।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- घूमने के लिए आपको एसी वाहन की सुविधा मिलेगी, जो होटल से लेकर हर जगह पर आपके साथ जाएगी।
- ध्यान रखें पहाड़ियों में एसी काम नहीं करेगा।
- होटल में आपको 4 दिन रहने का मौका मिलेगा।
- नाश्ता और रात का खाना मिलेगा, लेकिन दोपहर के भोजन के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें-पत्नी के साथ प्लान कर रहे हैं सरप्राइज ट्रिप, तो 20 हजार के अंदर इस टूर पैकेज से घूम आएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।