Tue Oct 6, 2026 | Updated 08:31 PM IST

IRCTC लेकर आया Vietnam-Cambodia Tour Package, जानें तारीख, किराया और क्या-क्या मिलेगा

आईआरसीटीसी आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आया है। चेन्नई से 8 दिन और 7 रातों के वियतनाम-कंबोडिया इंटरनेशनल टूर पैकेज का ऐलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी बातें।
Updated:- 2026-10-06, 19:31 IST
image

विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है। अधिकतर लोग सेफ और बजट-फ्रेंडली इंटरनेशनल ट्रिप की तलाश में रहते हैं। अगर आपको भी विदेश घूमने का बहुत शौक है, तो भारतीय रेलवे की पर्यटन शाखा IRCTC आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। बता दें, की आईआरसीटीसी ने दक्षिण-पूर्व एशिया के दो सबसे खूबसूरत देशों - वियतनाम और कंबोडिया की सैर के लिए 8 दिन और 7 रातों का एक स्पेशल एयर टूर पैकेज की घोषणा की है।

चेन्नई से वियतनाम-कंबोडिया का टूर पैकेज

IRCTC का यह वियतनाम और कंबोडिया वाला टूर पैकेज चेन्नई से शुरू होगा, जिसमें ट्रैवेलर्स को फ्लाइट की टिकटों से लेकर 3-स्टार होटल में ठहरने, खाने-पीने और लोकल टूरिस्ट स्पॉट्स की सैर कराने तक का पूरा इंतजाम किया जाएगा। आइए जानते हैं इस टूर का बजट और इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • पैकेज का नाम- वंडर्स ऑफ वियतनाम एंड कंबोडिया एक्स चेन्नई (WONDERS OF VIETNAM & CAMBODIA EX CHENNAI)
  • पैकेज कोड- SMO17
  • कहां घूमने को मिलेगा- दा नांग, हनोई, हा लॉन्ग बे (क्रूज राइड), सिएम रीप और अंगकोर वाट
  • यात्रा की शुरुआत- लखनऊ
  • कितने दिन का पैकेज है- 7 रातें और 8 दिन
  • यात्रा की शुरुआत:- 17 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 

1 - 2026-10-06T192647.043

चेन्नई से वियतनाम-कंबोडिया टूर पैकेज की फीस

रेलवे के अलग-अलग टूर पैकेज की तरह ही इस बार भी irctc ने इस टूर पैकेज की फीस प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय की है। इस पैकेज में आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकती हैं।

पैकेज फीस क्या है?

  • सिंगल ऑक्यूपेंसी यानी अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 1,75,200 रुपये है।
  • दो लोगों के साथ अगर आप इस टूर पर जाने की सोच रही हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 1,53,750 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ अगर आप जाती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 1,51,250 रुपये है।
  • अगर आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा है और आप उसके लिए बेड बुकिंग के साथ पैकेज ले रही हैं, तो एक बच्चे 1,31,500 रुपये है।
  • अगर आप बेड नहीं बुक करवाना चाहती हैं, तो बिना बेड के, 2 से 11 साल के बच्चे का किराया 1,15,600 रुपये है।

यह भी पढ़ें- मालदीव और वियतनाम जैसे एशियाई देशों ने खोल दिए हैं वैक्सीनेटेड भारतीयों के लिए दरवाजे

चेन्नई से वियतनाम-कंबोडिया टूर पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेंगी?

अगर आप भी पैकेज टिकट बुक करने से पहले जानना चाहती हैं, की आपको इस पैकेज में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेगी, तो इससे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी इस तरह है।

  • इस पैकेज में आपको चेन्नई से दा नांग, हनोई, सिएम रीप और वापस चेन्नई की इकोनॉमी क्लास फ्लाइट टिकट मिलेगा।
  • दा नांग में 2 रात, हनोई में 2 रात, सिएम रीप में 2 रात रुकने के लिए 3-स्टार होटल। इसके अलावा लॉन्ग बे में 1 रात लग्जरी क्रूज पर भी स्टे रहेगा।
  • बात करें लोकल ट्रांसपोर्ट की, तो पिक-अप, ड्रॉप-ऑफ और घूमने-फिरने के लिए एसी डीलक्स बस की सुविधा शामिल है।
  • पैकेज के अनुसार रोजाना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर इसी पैकेज में मिलेगा।
  • शेड्यूल में शामिल सभी पर्यटन स्थलों की एंट्री टिकट, बोट राइड, क्रूज की फीस और शो टिकट फीस इसी पैकेज में इंक्लूड है।
  • वियतनाम और कंबोडिया का टूरिस्ट वीजा शुल्क और 79 साल तक के यात्रियों का ट्रैवल इंश्योरेंस पैकेज फीस में शामिल है।
  • पूरी यात्रा के दौरान टूरिस्ट्स की मदद के लिए अंग्रेजी बोलने वाला प्रोफेशनल टूर गाइड भी इस ट्रिप में साथ रहेगा।

3 (69)

आईआरसीटीसी पैकेज बुक करने का आसान तरीका

अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करना चाहती हैं, तो इसकी बुकिंग करना बेहद आसान है। इसके लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट से बुकिंग कर सकती हैं।

  • आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट (irctctourism.com) से ऑनलाइन बुकिंग कर सकती हैं।
  • आप चाहें, तो चेन्नई या अपने नजदीकी आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय में भी जा सकती हैं। 

निष्कर्ष:  अगर आप भी काफी टाइम से इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने का मन बना रही हैं, तो आपके लिए आईआरसीटीसी का यह 8-दिवसीय टूर पैकेज आपके लिए सबसे सुरक्षित और आरामदायक हो सकता है। आप आसानी से इस पैकेज की मदद से दो खूबसूरत एशियाई देशों की सैर कर सकती हैं। इसके लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकती हैं।

FAQ
इस टूर पैकेज में वीजा प्रक्रिया की जिम्मेदारी किसकी होगी?
वियतनाम और कंबोडिया के लिए आवश्यक वीजा और प्रोसेसिंग की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा ही कराई जाएगी।
क्या पैकेज के दौरान भारतीय शाकाहारी भोजन मिलेगा?
जी हां, आईआरसीटीसी अपनी ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में भारतीय यात्रियों के लिए शाकाहारी और भारतीय भोजन का विशेष ध्यान रखता है।
क्या बच्चों के लिए भी इस पैकेज में टिकट लगेगा?
हां, 2 से 11 साल तक के बच्चों के लिए बेड के साथ या बिना बेड के अलग-अलग रियायती दरें तय की गई हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।