Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

मालदीव और वियतनाम जैसे एशियाई देशों ने खोल दिए हैं वैक्सीनेटेड भारतीयों के लिए दरवाजे

अगर आपको वैक्सीन लग चुकी है और अब आप कहीं दूर देश जाना चाहते हैं, तो इन देशों में से किसी को भी अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Updated:- 2021-07-08, 13:10 IST
countries open for indian tourists

पर्यटन को पुनर्जीवित करने और COVID-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्थाओं में जान फूंकने के लिए, दुनिया भर के देशों ने धीरे-धीरे अपनी सीमाओं को पर्यटकों के लिए खोलना शुरू कर दिया है। चूंकि भारत सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है, इसलिए अधिकांश देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं अभी भी बंद की हुई हैं। ऐसे में अपने पसंदीदा देश की यात्रा करने का सपना अभी अधूरा सा लगता है।

दो साल से घर में बैठे-बैठे आप भी बोर हो गए होंगे और आपका भी मन किसी दूर सुंदर सी जगह जाने का करता होगा। कोविड-19 की इस बड़ी लहर के बाद तो मानों भारतीयों का कहीं जाना और मुश्किल हो गया है। कई सारे देशों ने पर्यटकों की आवाजाही में रोक लगा दी है। हां, मगर अब भी कुछ ऐसे देश हैं, जिन्होंने धीरे-धीरे छूट देनी शुरू कर दी है। कुछ एशियाई देश ऐसे हैं, जो वैक्सीनेटेड भारतीयों का वेलकम कर रहे हैं। आप चाहें, तो इन देशों की यात्रा कर सकते हैं।

साउथ कोरिया

south korea open for indians

बीते कुछ समय से के-ड्रामा के प्रेमियों की तादाद बढ़ी है। अगर आप भी के-ड्रामा प्रेमी और कोरियाई व्यंजनों के शौकीन हैं तो आप अपनी अगली ट्रिप के लिए साउथ कोरिया को चुन सकते हैं। साउथ कोरिया ने कोविशील्ड का टीका लगाने वाले सभी पर्यटकों के लिए मैनडेटरी 14-डे क्वारंटाइन हटा दिया है। हां अगर आपको कोवैक्सीन का टीका लगा है, तब आपको क्वारंटाइन होना पड़ेगा। आप यहां फेमस जेजु आइलैंड, जिसे आइलैंड ऑफ गॉड कहा जाता है, घूम सकते हैं। माउंट हलासान ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा कई दिलचस्प जगहों की सैर कर सकते हैं।

लेबनान

lebanon open for indian tourists

आप अपनी अगली ट्रिप के लिए लेबनान जा सकते हैं। लेबनान की बाइब्लोस सिटी सबसे पुरानी सिटीज में से एक है, जहां कई ऐतिहासिक जगहों की सैर कर एक आनंदमय अनुभव पा सकते हैं। आप यहां मैनडेटरी क्वारंटाइन को स्किप तभी कर सकते हैं, जब आप वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाएंगे। भारत के साथ अन्य देशों के यात्रियों को अब नियमित वीजा आवश्यकताओं के तहत लेबनान जाने की अनुमति है। हालांकि आपको, फ्लाइट बोर्ड करने से 96 घंटे पहले कोविड-19 की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। साथ ही हो सकता है कि आपको लेबनान पहुंचने पर एक और पीसीआर टेस्ट करवाना पड़े।

इसे भी पढ़ें :'बुर्ज खलीफा' ही नहीं और भी हैं खास जगह, इन 5 कारणों से कम बजट में बेस्ट है दुबई घूमना

मालदीव

maldives open for indians

आपने देखा होगा, कोविड के दौरान कैसे आधा बॉलीवुड मालदीव जा पहुंचा था। कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद मालदीव ने अपने दरवाजे भारतीय ट्रैवलर्स के लिए बंद कर दिए थे। हालांकि अब मालदीव ने पर्यटकों को छूट दे दी है। 15 जुलाई के बाद से, आप भी मालदीव जाकर मौज कर सकेंगे। हां, मगर जाने से पहले कोविड-19 की नेगेटिव पीसीआर रिपोर्ट जरूर साथ में रखें। इसके बिना आपको यात्रा करने से रोका जा सकता है। आप यहां बनाना रीफ, वाधू आईलैंड, हुलहुले, नेशनल म्यूजियम जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :जा रही हैं घूमने तो ये 5 चीज़ें पैक करना कभी न भूलें

वियतनाम

vietnam open for indians

वियतनाम एक अन्य ऐसा देश है, जिसने भारतीयों पर्यटकों के साथ-साथ अन्य देशों के लिए भी अपने टूरिज्म के दरवाजे खोल दिए हैं। पहले यहां 21 दिन का क्वारंटाइन पीरियड जरूरी था, लेकिन अब इसमें छूट देते हुए उन्होंने इसे 21 दिन से सात दिन कर दिया है। यहां जाने से पहले आपके पास कोविड-19 की नेगेटिव पीसीआर रिपोर्ट भी होनी चाहिए। वियतनाम में घूमने वाली जगहों में शामिल हालोंग बे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जिसे 'बे ऑफ डिसेंडिंग ड्रैगन्स' के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा आप हनोई भी जा सकते हैं, जो अपने विविध इतिहास के लिए लोकप्रिय है। यहां की नाइटलाइफ भी पर्यटकों को लुभाती है।

अगर आप भी दूर देश यात्रा करने का मन बना रहे हैं, तो आप इन देशों में किसी एक जगह को अपनी अगली ट्रिप के लिए चुन सकती हैं। आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ट्रैवल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

Image Credit: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।