क्यों हर साल लाखों भारतीय वियतनाम घूमना पसंद करते हैं? जानें

वियतनाम, भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक बनता जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यहां यात्रियों को मिलने वाली हर तरह की सुविधा है। जिन यात्रियों को समुद्र किनारे समय बिताना पसंद है, उनके लिए भी यहां कई खूबसूरत बीच हैं, वहीं एडवेंचर और ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद करने वाले लोगों के लिए भी यह जगह अच्छी है। वियतनाम की संस्कृति भी भारतीय पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वियतनाम की उन खासियत के बारे में बताएंग, जिसकी वजह से हर साल लाखों पर्यटक भारत से वियतनाम घूमने जाते हैं।
आसान वीजा प्रक्रिया
यहां जाने के लिए भारतीयों को वीजा प्रकिया में ज्यादा धक्के नहीं खाने पड़ते। ई-वीजा (e-Visa) के माध्यम से आवेदन करने पर आप 90 दिनों के लिए वियतनाम की यात्रा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की वजह से भारतियों को बार-बार वीजा के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ता। भारतीय यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय पासपोर्ट नंबर, जारी होने की तारीख और एक्सपायरी डेट, पासपोर्ट के बायोडाटा पेज की फोटो, अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और व्यक्तिगत जानकारी जैसी डिटेल्स देनी होती है। यात्रा से लगभग 2 हफ्ते पहले आवेदन करना अच्छा होता है।

भारतीय रुपया महंगा होने की वजह से घूमना आसान
वियतनाम की मुद्रा यानी जिसे वियतनामी डोंग कहते हैं, वह भारत के रुपये के मुकाबले सस्ती है। इससे समझ सकते हैं कि भारतीय रुपया की तुलना में वियतनामी डोंग की वैल्यू काफी कम है। उदाहरण के लिए 1 भारतीय रुपया लगभग 275 वियतनामी डोंग के बराबर है। ऐसे में अगर आप 100 रुपये खर्च करती हैं, तो लगभग 27,500 वियतनामी डोंग बनेगा। यही कारण है कि भारतीयों को यहां घूमना सस्ता पड़ता है। इसकी वजह से वहां रहने, खाने और घूमने का खर्च भारतीय यात्रियों को दूसरी जगहों के मुकाबले सस्ता लगता है।
इसे भी पढे़ं- सप्त ऋषियों ने भीड़भाड़ से दूर इस गुफा में की थी तपस्या, सुकून के लिए आप भी जाएं
खूबसूरत जगहों की भरमार
इसका एक और कारण एक ही जगह पर खूबसूरत जगहों की भरमार है। बसूरत समुद्र तट, पहाड़, नदियां, गुफाएं और ऐतिहासिक स्थल जैसी चीजें जब आपको एक ही टूरिस्ट स्पॉट पर मिल जाती है, तो आपका विदेश का ट्रिप पूरा महसूस होता है। यहां की हा लॉन्ग बे जगह नीले पानी और चूना पत्थर की पहाड़ियों के लिए फेमस मानी जाती है। वहीं दा नांग खूबसूरत बीच के पहचाना जाता है। हो ची मिन्ह सिटी में आप शॉपिंग करने जा सकती हैं और हनोई में वियतनाम की संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलता है।
इसे भी पढे़ें- रेगिस्तान के बीचों-बीच आज भी दहक रही है आग, जानिए इस जगह को 'नरक का दरवाजा' क्यों कहते हैं?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।