Tue Oct 6, 2026 | Updated 09:42 PM IST

चेन्नई से चार धाम यात्रा पर जा रहे यात्री ध्यान दें, रेलवे ने जून में लाइव कर दिया है IRCTC टूर पैकेज, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

चार धाम यात्रा का यह पैकेज चेन्नई वालों के लिए फायदेमंद होगा या नहीं, इसे जानने के लिए आपको अपनी तरफ से भी एक बजट प्लान तैयार करना चाहिए। इसमें आने-जाने का, रहने का और घूमने का खर्च शामिल करें। इसके बाद दोनों में अंतर चेक करें।
Updated:- 2026-06-01, 19:24 IST
chennai to char dham yatra tour packages budget and all details

चेन्नई से चारधाम यात्रा अब आप टूर पैकेज से भी जा सकती हैं। माता-पिता को अगर आप अकेले यात्रा पर भेजना चाहती हैं, तो भी यह टूर पैकेज बेस्ट हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चार धाम यात्रा के इस पैकेज में होटल से लेकर आने-जाने के लिए गाड़ी की सुविधा भी दी जा रही है। ऐसे में कौन सा होटल सही होगा या कैसे मंदिर तक पहुंचना है, इसकी चिंता आपको करने की जरूरत नहीं होगी। आपके यात्रा की पूरी जिम्मेदारी रेलवे के ऊपर होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चार धाम यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताएंगे। पैकेज आपको फायदेमंद लगता है, तो आप टिकट बुक कर सकती हैं।

चार धाम यात्रा पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत चेन्नई से हो रही है। आप केवल चेन्नई से ही इस यात्रा की शुरुआत कर सकती हैं।
  • पैकेज 15 जून से शुरू हो रहा है, जिसका अर्थ है कि 15 से पहले इस पैकेज से यात्रा आप नहीं कर पाएंगी।
  • पैकेज टिकट आप ऑनलाइन बुक कर सकती हैं, लेकिन यात्रा पहले नहीं हो सकती।
  • पैकेज 12 रात और 13 दिनों का है।
  • पैकेज की शुरुआत फ्लाइट से होगी, यानी बस से जाने की चिंता नहीं रहने वाली।
  • एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आगे के सफर के लिए बस की सुविधा दी जाएगी।
  • पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA BY FLIGHT EX CHENNAI है।
  • पैकेज के बारे में जानकारी और बुकिंग के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकती हैं।
  • पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप पैकेज का नाम सर्च करके भी इसके बारे में पढ़ सकती हैं।

CHAR DHAM

पैकेज फीस

  • पैकेज से अकेले यात्रा करती हैं, तो आपको 69,200 रुपये देने होंगे।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 62,600 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 61,400 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 52,500 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के पैकेज से हर दिन घूम सकती हैं राजस्थान, जयपुर से लेकर जोधपुर तक जानें कहां घूमने का मिलेगा मौका?

IRCTC tour package

पैकेज फीस में क्या सुविधाएं दी जा रही हैं?

  • पैकेज में इकोनॉमी क्लास में आने-जाने की हवाई टिकट मिलेगी।
  • यात्रा के दौरान नॉन-एसी कमरों में रहने का मौका मिलेगा।
  • सभी दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • केदारनाथ और यमुनात्री की ट्रेकिंग को छोड़कर, पूरी यात्रा के दौरान आपको भोजन दिया जाएगा।
  • टूर मैनेजर की सेवाएं भी मिलेंगी।
  • जीएसटी शामिल है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के चार धाम टूर पैकेज से दर्शन करना फायदेमंद होगा या नहीं? सुविधाओं को पढ़कर जानें खर्च में कितना आएगा अंतर

पैकेज में शामिल नहीं हैं ये सुविधाएं

  • हेलीकॉप्टर, टट्टू, पालकी का शुल्क और प्रवेश टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल नहीं है।
  • होटल में सामान ढोने का शुल्क, टिप्स, मिनरल वाटर, टेलीफोन शुल्क और कपड़े धोने का शुल्क अलग से रहेगा।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- MAGNIFIC, irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।