अप्रैल में दिल्ली और चंडीगढ़ से बनाएं एडवेंचर ट्रिप का प्लान, इन पैकेज के जरिए जाएं घूमने

अगर आप अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो भारतीय रेल के पैकेज से घूमने जा सकते हैं। इसमें आपको केवल एक टूर पैकेज बुक करना है, इसके बाद ट्रैवल की पूरी तैयारियां भारतीय रेल द्वारा किया जाएगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय रेल के नए टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इन पैकेज के जरिए घूमना इसलिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें आपको एक साथ कई जगहों पर घूमने का मौका मिलता है।
लद्दाख/लेह टूर पैकेज

- इस पैकेज की शुरुआत 27 अप्रैल से हो रही है।
- 6 रात और 7 दिनों का यह टूर पैकेज है। हर हफ्ते आप इस टूर पैकेज के जरिए घूमने जा सकते हैं।
- पैकेज फीस- इस पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति फीस 52,400 रुपये देने होंगे।
- मात्र 52,400 रुपये में आपको कैंप में रहने का मौका मिलेगा। पैकेज में होटल, फ्लाइट की टिकट, खाना-पीना और घूमने का खर्च शामिल है।
- भारतीय रेल की अधिकारी वेबसाइट से पैकेज बुक करना बेहद आसान है।
गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर टूर प्लान

- बसंत ऋतु में हरे-भरे पहाड़ों का सुंदर नजारा देखना है, तो आप भारतीय रेल के इस पैकेज से घूमने जा सकते हैं।
- इस पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से 20 अप्रैल से हो रही है।
- यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है, जिसमें एक साथ आपको गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज फीस- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 30,800 रुपये देने होंगे।
- मात्र 30,800 में फ्लाइट से आने जाने की टिकट, 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर, एक रात हाउस बोट में गुजारने का मौका मिलेगा। पैकेज में होटल का खर्च भी शामिल है।
- यह दोस्तों के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छा पैकेज है।
इसे भी पढ़ें- मुंबई और पुणे से बना रहे हैं कहीं घूमने का प्लान, तो IRCTC के इन पैकेज के जरिए जाएं
कनेची टूर पैकेज

- पैकेज में आपको रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, बर्मा ब्रिज, रोप वॉकिंग, रिंग वॉक, ट्रैम्पोलिन और जिप लाइन का मजा उठा सकते हैं।
- पैकेज में लक्जरी टेंट में 2 रात गुजारने का मौका मिलेगा।
- 03 नाश्ता, 03 दोपहर का भोजन और 03 रात का खाना।
- सुबह और शाम की चाय और घूमने के लिए बस की सुविधा
- यह पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
इसे भी पढ़ें- इन पैकेज के जरिए जाएं अमृतसर घूमने, कम बजट में होटल के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
मनाली और शिमला टूर पैकेज

- इस पैकेज के लिए आप हर दिन चंडीगढ़ से टिकट बुक कर सकते हैं।
- यह टूर पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
- पैकेज फीस- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 24115 रुपये है।
- मात्र 24115 रुपये के पैकेज में आने-जाने की टिकट, 7 नाश्ता एवं 07 रात्रि भोजन और होटल का खर्च शामिल है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।