16 हजार में घूम आएं केरल, 5 दिन के लिए होटल-तीनों टाइम खाना और गाड़ी की भी मिलेगी सुविधा

IRCTC Kerala Tour Under 16000rs: भारतीय रेलवे ने कपल्स और फैमिली के लिए बजट में केरल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के जरिए आप जुलाई में यात्रा कर सकेंगी। इसकी सबसे खास बात यह है कि कम बजट में कई सुविधाएं मिल रही हैं। आपको अलग से घूमने की लोकेशन सर्च नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि केरल की खूबसूरत जगहों पर घुमाने की पूरी जिम्मेदारी भारतीय रेलवे की होगी। हर लोकेशन पर ले जाने से लेकर वहां से होटल तक गाड़ी की सुविधा भी इसमें शामिल है। ऐसे में इतने कम बजट में इससे बेहतर टूर पैकेज मिलना मुश्किल है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय रेलवे के इस खास टूर पैकेज के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
16000 में घूम आएं केरल की ये खूबसूरत जगहें (IRCTC Budget Kerala Tour Package)
- इस पैकेज में आपको अलेप्पी और मुन्नार की खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा।
- यात्रा की शुरुआत ट्रेन से होगी और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज के लिए ट्रेन आप गुंटूर जंक्शन, हैदराबाद, नलगोंडा, सिकंदराबाद और तेनाली जंक्शन से ले पाएंगी।
- पैकेज की शुरुआत 1 जुलाई से हो रही है, इसके बाद आप हर मंगलवार इस पैकेज से यात्रा कर सकती हैं।
- पैकेज का नाम KERALA HILLS & WATERS रुपये है।
- पैकेज का कोड SHR092 रुपये है।
- आप पैकेज का नाम और कोड डालकर भी इसके बारे में पूरी जानकारी गूगल पर पढ़ सकते हैं।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
पैकेज फीस (Kerala 6 days Trip Packages)
- अगर आप अकेले यात्रा करती हैं, तो पैकेज फीस ज्यादा है, इसलिए ग्रुप के साथ यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 29580 रुपये है।
- अगर 2 लोग साथ में यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 16140 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 13600 रुपये है।
- अगर आप परिवार के साथ यात्रा कर रही हैं, तो पैकेज फीस 7460 रुपये है।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
इसे भी पढ़ें-8000 रुपये में वैष्णो देवी के दर्शन, एसी कोच में सफर और तीनों टाइम का खाना, IRCTC का यह टूर पैकेज देखा आपने?
पैकेज फीस में मिलने वाली सुविधाएं (Affordable Kerala Tour Package)
- स्लीपर क्लास और 3AC, दोनों कोच में टिकट बुक करने का ऑप्शन मिल रहा है। ध्यान रखें कि पैकेज फीस दोनों की अलग-अलग है।
- इस फीस में आने-जाने की टिकट का खर्च शामिल होगा।
- घूमने के लिए AC वाहन की सुविधा भी पैकेज फीस मिलेगी।
- नाश्ते के साथ 03 रातों के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।
- सभी जगहों पर घुमाया जाएगा।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें- राम नगरी अयोध्या के दर्शन केवल 9000 में, ट्रेन-खाना और होटल सब पैकेज फीस में शामिल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, IRCTC official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।