International Women's Day 2024: 8 मार्च के दिन महिलाएं इन जगहों पर कर सकती है फ्री में यात्रा, जानें पूरी डिटेल्स

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। साल 1975 में पहला आधिकारिक इंटरनेशनल वुमन डे मनाया गया था। महिला दिवस के दिन देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस दिन भारत में कई ऐसी जगहें है जहां महिलाओं को फ्री एंट्री भी दी जाती है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो महिला दिवस के दिन जाएं घूमने।
दरअसल, संस्कृति मंत्रालय ने साल 2019 में महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन खास तोहफा दिया था। इस दिन उन्होंने केवल भारतीय महिला पर्यटक ही नहीं बल्कि विदेशी महिला पर्यटकों को भी स्मारकों में फ्री एंट्री देने की अनुमति दी है। तब से हर साल महिलाएं भारत में किसी भी स्मारक में बिना किसी फीस के घूमने जा सकती हैं।
फ्री में कर सकते हैं ताजमहल का दीदार

अगर आप ताजमहल देखने जा रही हैं, तो अब आपको 200 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। ताजमहल में हर व्यक्ति को एंट्री के लिए 50 रुपये देने होते हैं। अगर आप ताजमहल पर मुख्य मकबरे को अंदर और ऊपर से देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 200 रुपये अलग से देने होते हैं। लेकिन अब महिलाओं को इसे देखने के लिए फीस नहीं देनी होगी। (महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित हैं ये जगह)
इसे भी पढ़ें: परिवार संग भारत की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
लाल किले में महिलाओं को नहीं देनी पड़ती एंट्री फीस

लाल किले में एंट्री फीस सोमवार से शुक्रवार तक प्रति व्यक्ति 60 रुपये लिए जाते हैं। इसके अलावा शनिवार रविवार को 80 रुपये चार्ज लिया जाता है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं से एंट्री फीस नहीं ली जाती है।
इसे भी पढ़ें: विश्व प्रसिद्ध कूनो नेशनल पार्क में घूमने की पूरी जानकारी
कुतुब मीनार देखने के लिए नहीं देनी पड़ेगी एंट्री फीस

कुतुब मीनार में भारतीयों के लिए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस 35 से 40 रुपये हैं। इसके अलावा विदेशियों से 500 रुपये लिए जाते हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन सभी महिलाओं के लिए कुतुब मीनार में एंट्री फ्री कर दी जाती है। (इन जगहों पर महिला बेफिक्र होकर घूम सकती है)
इसी तरह कई ऐसे कई स्मारक हैं, जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं को एंट्री फीस नहीं देनी पड़ेगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।