भारत में कहां है Mini Thailand? कम बजट में इस जगह पर ले सकती हैं विदेश वाला मजा

हमारे यहां भारत में हर किसी को घूमने फिरने का बड़ा शौक होता है। विदेश जाने का तो हर किसी का सपना है। हालांकि, कुछ लोग अपने इस सपने को पूरा कर लेते हैं, तो कुछ लोग बजट न होने की वजह से मन को मारकर बैठ जाते हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप कम बजट में भारत में ही विदेश घूमने का मजा ले सकती हैं, तो क्या आप यकीन करेंगी?
विदेश घूमने के लिए लोग सबसे पहले दुबई, थाईलैंड या इंडोनेशिया जाना ही पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको भारत की ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो Mini Thailand के नाम से मशहूर है। यहां आपको एकदम विदेश जैसा फील मिलेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से-
-1777540415871.jpg)
भारत में कहां है मिनी थाईलैंड?
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक छोटा सा खूबसूरत गांव बसा हुआ है जिसका नाम जिभी है। इसे भी मिनी थाईलैंड के नाम से जाना जाता है। यहां सुकून और नेचर दोनों का मजा मिल जाता है। खास बात तो ये है कि यहां आपको बिल्कुल भी भीड़ नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें- गोवा-शिमला की भीड़ से हो गई हैं परेशान? इन जगहों पर मिलेगा अंडमान और मनाली जैसा मजा, वो भी आधे बजट में
जिभी को क्यों कहा जाता है Mini Thailand?
जिभी को मिनी थाईलैंड कहने के पीछे कई वजहें हैं। एक तो यहां का नेचर व्यू इतना खूबसूरत है कि हर कोई दीवाना हो जाता है। ऊपर से यहां पर भी दो बड़ी चट्टानों के बीच से बहती हुई नदी देखने को मिलती है। खास बात तो ये है कि पानी का रंग और आसपास की हरियाली बिल्कुल थाईलैंड के किसी आईलैंड जैसी लगती है। ये स्पॉट फोटो और वीडियो के लिए बहुत फेमस हो चुका है।
जिभी में आप क्या-क्या कर सकती हैं?
- जिभी चारों तरफ से हरियाली और पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां आप शांति से बैठकर नेचर को एंजॉय कर सकती हैं।
- यहां का जिभी वॉटरफॉल भी काफी सुंदर है। छोटी सी ट्रेकिंग के बाद आप इस झरने तक पहुंच सकती हैं।
- अगर आप एडवेंचर लवर्स हैं तो यहां आसपास कई छोटे-छोटे ट्रेकिंग रूट भी मिल जाएंगे।
- जिभी में कई सारे छोटे-छोटे प्यारे से कैफे हैं, यहां बैठकर आप अच्छा खाना खा सकती हैं और शानदार नजारे भी देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- जिभी से लेकर हाफलोंग तक... Family Trip के लिए बेस्ट हैं ये हिल स्टेशंस, कम बजट में मिलेगा जन्नत का अहसास
कैसे पहुंचे जिभी?
- बस से: दिल्ली से आपको मनाली या कुल्लू के लिए बस मिल जाएगी। वहां से टैक्सी लेकर आप जिभी पहुंच सकती हैं।
- ट्रेन से: यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ है। वहां से बाई रोड ही आपको जाना होगा।
- फ्लाइट से: सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कुल्लू में है। वहां से जिभी करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर है।
कब जाएं जिभी?
जिभी घूमने के लिए मार्च से जून का समय सबसे अच्छा माना जाता है। खास बात तो ये है कि 2 से 3 दिन की ट्रिप के लिए 5 से 8 हजार रुपये का खर्च आ सकता है।
यह भी पढ़ें- शिमला-मनाली नहीं, दिल्ली-NCR से 250 किलोमीटर दूर है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, कम बजट में मिलेगा लग्जरी वादियों का मजा
तो अगर आप भी कम बजट में विदेश घूमने का मजा लेना चाहती हैं हिमाचल प्रदेश में बसा जिभी जरूर जाएं। यहां जाकर आपको थाईलैंड वाली फीलिंग आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/MyTripHack/istock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।