जापान-दुबई या वियतनाम नहीं, कम बजट में Hong Kong की कर आएं सैर; पढ़ें 4 दिन का पूरा प्लान

हमारे यहां भारत में हर किसी को घूमने फिरने का बहुत शौक हाेता है। यहां घूमने की एक से एक जगहें मौजूद भी हैं। वहीं, विदेश घूमने की चाहत तो हर किसी को होती है। जब भी Foreign Trip के बारे में लोग बात करते हैं तो सबसे पहले दुबई, जापान, वियतनाम, सिंगापुर या इंडोनेशिया का ही ख्याल आता है। हालांकि, कई बार लोगों का प्लान तो बनता है, लेकिन बजट और समय न हो पाने की वजह से कैंसल हो जाता है।
अगर आप भी इन्हीं वजहों से ट्रिप कैंसल कर देती हैं तो हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भारत से 5 घंटे में पहुंच सकती हैं। खास बात तो ये है कि इंडियंस यहां पर बिना वीजा के भी जा सकते हैं। यहां पहुंचते ही आपको लगेगा जैसे किसी फिल्म के सेट पर आ गईं हों। दरअसल, हम Hong Kong की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप यहां पर कहां-कहां घूम सकती हैं।
-1777869381541.jpg)
अफोर्डेबल है फ्लाइट का किराया
आपकाे बता दें कि हाल ही में एक ट्रैवल ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने 4 दिन में Hong Kong घूमने का पूरा प्लान शेयर किया है। यहां पर आपकाे इंडियन फूड्स भी आसानी से मिल जाएंगे। फ्लाइट का किराया भी अफोर्डेबल है।
यह भी पढ़ें- Thailand Vs Vietnam: पहली बार विदेश यात्रा का प्लान बना रहे लोगों के लिए कौन सा देश है बेस्ट? जानें
पहले दिन लें Skyline और Night View का मजा
अगर आप Hong Kong जा रही हैं तो ट्रिप के पहले दिन शहर की सबसे फेमस जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। आप सबसे पहले Victoria Peak जा सकती हैं। यहां से पूरे शहर का शानदार नजारा देखने को मिलता है। फिर Star Ferry का राइड ले सकती हैं। ये एक सस्ता और बहुत सुंदर एक्सपीरियंस रहेगा। शाम में आप Tsim Sha Tsui जा सकती हैं। यहां से रात में शहर की लाइट्स बहुत खूबसूरत लगती हैं।
View this post on Instagram
दूसरे दिन के लिए ये है प्लान
दूसरे दिन को थोड़ा सा मजेदार बना सकती हैं। आप Hong Kong Disneyland जा सकती हैं। जो भी यहां आता है Disneyland के बिना तो उसकी पूरी ट्रिप ही अधूरी मानी जाती है। इसके बाद आप Ocean Park भी जा सकती हैं। यहां पर समय बिताने के बाद शाम को स्ट्रीट फूड्स जरूर ट्राई करें। यहां के लोकल स्नैक्स और फूड काफी फेमस हैं।
तीसरे दिन इन जगहों पर जाएं
तीसरे दिन थोड़ा कल्चर और शॉपिंग का मजा ले सकती हैं। आप Ngong Ping 360 केबल कार में बैठकर कुछ अलग एक्सपीरियंस कर सकती हैं। Tian Tan Buddha देखने जा सकती हैं। शाम को टेंपल स्ट्रीट मार्केट जाकर शॉपिंग जरूर करें। यहां आपको सस्ते में लोकल चीजें मिल जाएंगी।
-1777869394288.jpg)
चौथे दिन बीच पर जाएं
आखिरी दिन आप थोड़ा आराम कर सकती हैं। इसके लिए आप Repulse Bay बीच जा सकती हैं। यहां आपको सुकून का एहसास होगा। ये एक बहुत ही साफ और शांत बीच है। इसके अलावा आप कैफे में बैठकर टाइम स्पेंड कर सकती हें।
यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल ट्रैवलर्स की बल्ले-बल्ले, अब 20% की जगह देना होगा सिर्फ इतना टैक्स, आखिर क्या है ये नया नियम?
यहां क्या-क्या जरूर करें?
- Peak Tram की राइड लें
- Dim sum और egg waffles जरूर ट्राई करें
- Mong Kok और Harbour City में शॉपिंग करें
- Symphony of Lights शो जरूर देखें
इंडियंस इन बातों का रखें ध्यान
- भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री मिलती है
- ट्रांसपोर्ट बहुत आसान है, आप Octopus कार्ड इस्तेमाल कर सकती हैं
- वेज फूड ऑप्शन भी आसानी से मिल जाते हैं
यह भी पढ़ें- पेरिस से लेकर हॉन्गकॉन्ग तक वेकेशन के लिए इन जगहों पर घूमने निकले स्टार्स, आप भी जाएं
कितना आएगा खर्च?
अगर आप पहले से प्लानिंग करेंगी, तो ये ट्रिप बजट में हो सकती है। ट्रैवल ब्लॉगर ने राउंड ट्रिप के लिए फ्लाइट का 23 हजार किराया बताया है। होटल भी आपको यहां पर बजट में मिल जाएंगे। लोकल ट्रांसपोर्ट भी यहां सस्ता है। 4 दिन में आप 50 हजार के बजट में घूम सकती हैं।
तो अगर आप भी कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो Hong Kong एक बढ़िया ऑप्शन है। यहां आपको एडवेंचर, शॉपिंग, नेचर और सिटी लाइफ सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।