Indian Railways: ये रेलवे स्टेशन हैं सबसे अलग, कहीं प्लेटफॉर्म की भरमार तो कहीं महिला एंट्री के लिए था खास नियम

भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में होती है। आज की डेट में रेलवे अपने लगातार बेहतर होते इन्फ्रास्ट्रक्चर के दम पर पूरी दुनिया में अलग पहचान बना चुका है। इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें हम आपको बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-11-16, 16:23 IST
indian railways facts

भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क के साथ ऐतिहासिक धरोहरों के नाम से भी जाना जाता है। रेलवे की ऐतिहासिक धरोहरों में देश के कई ऐसे रेलवे स्टेशन शामिल हैं जो पुराने होने के साथ रहस्यों से भरपूर हैं। रेलवे से जुड़े कई ऐसे फैक्‍ट हैं जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। हम आपको ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं जहां एक नंबर से आखिरी नंबर के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने में आपके पसीने छूट जाएंगे। जहां प्लेटफॉर्म की संख्या सामान्य से बहुत अधिक है। दूसरी तरफ एक स्‍टेशन ऐसा भी है जहां महिलाओं के प्रवेश के लिए खास नियम था।

1, 2, 3... नहीं इस स्‍टेशन पर बने हैं पूरे 23 प्लेटफॉर्म

आपनेबिल्‍कुल सही पढ़ा, भारतीय रेलवे का एक स्‍टेशन ऐसा भी जहां 1, 2, 3 नहीं बल्कि पूरे 23 प्लेटफॉर्म बने हुए हैं। यह है पश्चिम बंगाल का हावड़ा रेलवे स्टेशन। इसे देश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन भी कहते हैं। इस रेलवे स्टेशन पर 23 प्लेटफॉर्म और 25 रेलवे ट्रैक हैं।

इसे भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन माना जाता है। यहां से रोजाना करीब 1 करोड़ लोग सफर करते हैं। सियालदह रेलवे स्टेशन को भा्रत का दूसरे सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन माना जाता है। इस रेलवे स्टेशन पर 21 प्लेटफॉर्म और 27 रेलवे ट्रैक है। हर दिन यहां से 1.8 करोड़ लोग सफर करते हैं। यह रेलवे स्टेशन करीब सौ साल पुराना है। समय-समय पर इसमें बदलाव होता रहा है।इसके बाद नाम आता है सियालदह रेलवे स्टेशन का। यह भा्रत का दूसरे सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन माना जाता है। यहां 21 प्लेटफॉर्म और 27 रेलवे ट्रैक हैं। करीब 100 साल पुराने स्‍टेशन के अंदर कई बदलाव हो चुके हैं।

indian railway platform

Image Credit: Shutterstock

काचीगुड़ा स्‍टेशन जहां महिलाओं के लिए थी पर्दा प्रथा

हैदराबाद के तीसरे सबसे बड़े रेलवे स्‍टेशन को बने 100 साल से भी अधिक का समय हो चुका है। निजामशाही के दौरान बने इस स्‍टेशन में महिलाओं के लिए पर्दा प्रथा चलन में थी। मुंबई से कनेक्टिविटी के लिए इस स्‍टेशन को तैयार किया गया था। गोदावरी वैली लाइट रेलवे स्टेशन नाम से मशहूर इस स्टेशन पर पर्दा प्रथा चलन में था। इस स्टेशन का रेलवे म्‍यूजियम भी इसी की तरह काफी खास है। हालांकि समय बीतने और मॉडर्न जमाने में अब यहां पुरानी प्रथाएं चलन में नहीं हैं, लेकिन अपनी ऐतिहासिक पहलूओं के लिए आज भी फेमस है।

यह भी पढ़ें- भारत के इस रेलवे स्‍टेशन से स‍िर्फ 24 क‍िलोमीटर दूर है श्रीलंका, तो क्‍या फटाफट घूमकर आ सकती हैं आप?

बड़े गुंबद, मीनार और पेड़ों के बीच बना है चारबाग रेलवे स्‍टेशन

 

Charbagh rly Sta

Image Credit: Indian Railways

नवाबों के शहर लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्‍टेशन का निर्माण 1914 में लाल और सफेद रंग के पत्‍थर से हुआ था। जे एच हार्नीमैन ने इसका डिजाइन तैयार किया था। यह एक शानदार ऐतिहासिक इमारत है जो मुगल काल के साथ राजस्‍थानी कल्‍चर के करीब है। दोनों जगहों का मेल आपको इसके आर्किटेक्‍ट में दिखेगा।

दूसरी तरफ बड़े गुंबद, मीनार और पेड़-पौधों से घिरा सुंदर बगीचा इस स्‍टेशन की सुंदरता और भी बढ़ा देता है। इतना ही नहीं जब आप प्‍लेन के अंदर से स्टेशन को देखेंगे तो चैस के बोर्ड जैसा दिखेगा। स्‍टेशन की खासियत है कि इसके पोर्च के बाहर खड़े होकर भी आपको ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं देगी।

यह भी पढ़ें- क्या हर इमरजेंसी में ट्रेन की चेन खींचना सही है? जानें भारतीय रेलवे के कड़े नियम

भारतीय रेलवे स्‍टेशनों से जुड़े दिलचस्‍प पहलूओं के बारे में हमने यहां बताने की कोशिश की।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 image credit: Shutterstock 

FAQ
क्या मैं महिला कोटे और सामान्य कोटे के साथ तत्काल कोटे का चयन कर सकती हूं ?
 नहीं, महिला और सामान्य कोटा तत्काल कोटा के साथ-साथ नहीं चुना जा सकता है। यहां नियम अलग हैं। 
महिला कोच में अगर कोई पुरुष प्रवेश करता है तो क्‍या नियम है?
अगर महिला कोच में कोई पुरुष गलती से या बिना अनुमति के आरक्षित कोच/सीट पर यात्रा करता है, तो उस पर ₹2,500 का जुर्माना लगने का प्रावधान है। 
रेलवे में सीट बदलने का नियम क्‍या है?
भारतीय रेलवे के नियमानुसार, टीटीई की आधिकारिक अनुमति के बिना किसी दूसरे यात्री की आरक्षित सीट पर बैठना या सोना प्रतिबंधित है। आपसी सहमति से सीट बदलने के लिए भी टीटीई की जानकारी और अनुमति जरूरी है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।