भारत के इस रेलवे स्‍टेशन से स‍िर्फ 24 क‍िलोमीटर दूर है श्रीलंका, तो क्‍या फटाफट घूमकर आ सकती हैं आप?

हम सभी को वि‍देश घूमने का सपना होता है, लेकिन क्‍या आप जानती हैं हमारे यहां भारत में एक ऐसा भी रेलवे स्‍टेशन है जहां से श्रीलंका की दूरी 24 क‍िलोमीटर बताई जाती है। ऐसे में सवाल ये उठता है क‍ि क्‍या वाकई यहां से श्रीलंका आसानी से घूमा जा सकता है?
Updated:- 2026-07-12, 14:39 IST
is srilanka 24 kilometer away from dhanushkodi

हमारे भारत को व‍िव‍िधताओं का देश कहा जाता है। यहां घूमने-फ‍िरने से लेकर खाने-पीने तक के ढेरों ऑप्‍शंस म‍िल जाते हैं। साथ ही हमारे देश में ऐसे कई रेलवे स्‍टेशन हैं जो अपनी खूबसूरती, इत‍िहास और अपने लोकेशन की वजह से पूरी दुनि‍या में फेमस हैं, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि एक ऐसा रेलवे स्‍टेशन भी है जहां से श्रीलंका मात्र 24 कि‍लोमीटर की दूरी पर है?

आमतौर पर लोगों को लगता है क‍ि श्रीलंका जाने के लि‍ए फ्लाइट की ट‍िकट बुक करानी पड़ेगी, लेकिन भारत के साउथ बॉर्डर पर एक जगह ऐसी भी है, जहां खड़े होकर आप समुद्र के उस हिस्से के काफी करीब पहुंच जाती हैं, जिसके पार श्रीलंका है। यहां से श्रीलंका का नजारा देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

कौन सी है वो जगह?

हम ज‍िस जगह की बात कर रहे हैं वो तम‍िलनाडु का रामेश्‍वरम और उससे आगे स्‍थ‍ित धनुषखोडी है। यहां हर साल हजारों लोग आते हैं। रामेश्वरम की बात करें तो यहां के रेलवे स्टेशन को भारत के सबसे खास रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है। ये स्टेशन पंबन आइलैंड पर है और पंबन रेल ब्रि‍ज से कनेक्‍टेड है। समुद्र के बीच से गुजरती ट्रेन का नजारा यहां आने वाले यात्रियों के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं होता है। यही भारत का आख‍िरी रेलवे स्‍टेशन है।

tamilnadu dhanushkodi (1)

आखिर श्रीलंका सिर्फ 24 किलोमीटर दूर कैसे है?

रामेश्वरम से आगे धनुषकोडी है। माना जाता है क‍ि धनुषकोडी और श्रीलंका के तलाईमन्नार के बीच समुद्री दूरी लगभग 24 से 30 किलोमीटर है। यही वो इलाका है जिसे राम सेतु या एडम्स ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। इसल‍िए कहा जाता है कि भारत से श्रीलंका की सबसे कम दूरी यहीं से है। हालांकि ये दूरी समुद्र के रास्ते की है और यहां से सीधे पैदल या और क‍िसी तरीके से श्रीलंका नहीं जाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ घूमने की जगह नहीं बल्कि 'रिकॉर्ड्स का घर' है तमिलनाडु, ये बातें कर देंगी हैरान

कभी चलती थी भारत-श्रीलंका के बीच ट्रेन और फेरी

एक समय ऐसा भी था जब भारत से श्रीलंका और श्रीलंका से भारत आना-जाना बहुत आसान था। पहले लोग ट्रेन से धनुषकोडी पहुंच जाते थे और वहां से फेरी सेवा लेकर श्रीलंका के तलाईमन्नार जाया करते थे, लेक‍िन 1964 में चक्रवात के बाद धनुषकोडी शहर लगभग उजड़ गया और ये सेवा भी बंद हो गई।

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Travel: तमिलनाडु के इन शानदार Beaches पर मनाएं नए साल का जश्न, दिन यादगार बन जाएगा

धनुषकोडी क्यों है स्‍पेशल?

अगर आप यहां गई होंगी तो आपको मालूम होगा क‍ि धनुषकोडी को भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में ग‍िना जाता है। यहां एक तरफ बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) है तो दूसरी तरफ हिंद महासागर (Indian Ocean)। यहां पहुंचकर आपको ऐसा लगेगा जैसे रास्‍ता समुद्र के बीच से ही निकल रहा हो।

tamilnadu dhanushkodi (2)

क्या सच में फटाफट श्रीलंका घूमकर आ सकती हैं?

ये बात अलग है क‍ि श्रीलंका यहां से बहुत करीब है, लेकिन वहां जाने के लिए आपको आज भी पासपोर्ट, वीजा और इंटरनेशनल ट्र‍िप से जुड़े सभी नियमों को फॉलों करना जरूरी है। आप यहां से पैदल, ऑटो या कैब लेकर नहीं जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु से जुड़े इन फैक्ट्स को आप भी जानिए

रामेश्वरम घूमने जाएं तो क्या देखें?

रामेश्वरम जाने पर आप कई खूबसूरत जगहें देख सकती हैं। जैसे-

  • रामनाथस्वामी मंदिर
  • पंबन ब्रिज
  • धनुषकोडी बीच
  • कोथंडारामस्वामी मंदिर
  • अरिचल मुनई पॉइंट

यह भी पढ़ें- भारत का इकलौता मंदिर जहां बिना धनुष और बाण के बैठे हैं श्री राम, रामनवमी पर जाएं दर्शन करने

तो भले ही धनुषकोडी से श्रीलंका की दूरी इतनी पास है, लेकिन यहां पहुंचने के ल‍िए आपको सभी न‍ियमों का पालन करना होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Gemini/Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।