herzindagi
best places to visit for  day trip under

देश में किन जगहों पर होगा 5 दिनों का ट्रिप मजेदार, जानें कैसे कर सकते हैं 20 हजार में ट्रिप प्लान

यात्रा से जुड़ी हुई यादें जीवनभर के लिए अनमोल होती हैं। ये यादें जब आप दुखी होते हैं, तो खुशियों का कारण बनती है। जीवन से निराश और थके हुए लोगों को कुछ अलग करने लिए ट्रिप पर जाना चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2024-08-12, 14:07 IST

घूमने से लोगों को आराम और सुकून मिलता है। नई जगहों को देखने और नए लोगों से मिलने से व्यक्ति को विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं, और भाषाओं के बारे में भी जानकारी मिलती है। इसलिए लोग लंबी छुट्टियों पर जाने का प्लान बनाते हैं। घूमने के दौरान आप अनमोल यादें बनाते हैं, जो पूरी लाइफ के लिए आपकी खुशी देती है।

रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लेकर मन और शरीर को फिर से ताजगी देने के लिए आपको समय-समय पर छुट्टियों पर जाने का प्लान बनाना चाहिए। नई जगहों को देखने और नए अनुभवों का आनंद लेने से मानसिक तनाव कम होता है। अगर आप 5 दिनों के लिए कहीं अकेले ट्रिप पर जाना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कम है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जहां आप सस्ते में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

ऊटी और कोडाइकनाल (तमिलनाडु)

 place

अगर कम बजट में सुंदर जगहों पर अकेले मजा करना है, तो आप ऊटी और कोडाइकनाल जा सकते हैं। ये दोनों ही जगहें सुंदर होने के साथ-साथ आपको सुकून भी देंगी। यहां पर अकेले ट्रिप प्लान करना आपको जिंदगी भर याद रहेगा। यहां का सुंदर नजारा आपको निराश नहीं करेगा। आप मात्र 20 हजार में आसानी से 5 दिनों का ट्रिप अकेले प्लान कर सकते हैं। पहले आप ऊटी जाएं और इसके बाद कोडाइकनाल का प्लान बनाएं। इसके बाद  ऊटी से कोडाइकनाल जाने में आपको 7 से 8 घंटे का समय लगेगा। आप स्थानीय साधनों से अकेले यात्रा कर सकते हैं।

  • दिल्ली से कोयंबटूर के लिए ट्रेन से जा सकते हैं-  आपको स्लीपर कोच के लिए 400 से 500 रुपये देने पड़ सकते हैं। आने जाने का खर्च 1000 से 1500 रुपये तक आएगा। एसी कोच में सफर करने पर आपके आने जाने का खर्च 2000 से 2500 रुपये तक आएगा। 
  • ट्रेन का खर्च निकालने के बाद 20 हजार में से आपके पास 17500 रुपये तक पैसे बचेंगे। 
  • इसमें आप 5 दिनों के होटल पर 8 से 9 हजार रुपये तक खर्चा कर सकते हैं। 
  • अब बचे हुए पैसों को आप आसानी से 5 दिनों तक खाने और घूमने में खर्च कर पाएंगे। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Solo Trips for Women: अगर माता-पिता को बिना बताए जाना चाहती हैं किसी ट्रिप पर, तो भारत की ये 3 जगहें हैं सबसे बेस्ट

 

 

जयपुर और उदयपुर (राजस्थान)

5 दिनों के ट्रिप के लिए आप जयपुर और उदयपुर घूमने जा सकते हैं। आप जयपुर से यात्रा की शुरुआत करें और इसके बाद उदयुपर जाएं। 3 दिन जयपुर में और 2 दिन और उदयपुर में बिता सकते हैं। यहां 20 हजार में आसानी से अकेला व्यक्ति ट्रिप प्लान कर सकता है।

  • आपको यहां होटल 1000 से 1500 रुपये में मिल जाएंगे। 
  • खाने पर 5 दिनों का खर्च 5000 से 6000 रुपये तक आएगा। 
  • ट्रेन या बस से आने जाने का खर्च 2000 रुपये तक आएगा। 
  • साथ ही, शहर में घूमने पर भी खर्चा 5000 से 6000 रुपये तक ही आने वाला है। अगर आप हिसाब से खर्चा करते हैं, तो 15 हजार में भी 5 दिनों का ट्रिप पूरा करके आ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बजट हनीमून प्लान करते समय इन बातों को ना करें नजरअंदाज

ऋषिकेश और हरिद्वार (उत्तराखंड)

rishikesh places

कम बजट वालों के लिए इससे अच्छी जगह और नहीं हो सकती। अगर आप 15 अगस्त से राखी तक 5 दिनों की छुट्टी के लिए सस्ते में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान बना लेना चाहिए। ऋषिकेश और हरिद्वार दोनों ही जगहें आस-पास स्थित है और 20 हजार में यहां अच्छे से घूमना हो सकता है। आप अकेले यहां 5 दिनों के लिए ट्रिप प्लान कर लें। पहले आप हरिद्वार घूमने जाएं। इसके बाद आप ऋषिकेश जाएं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।