जयपुर से मात्र 15 हजार में बनाएं परिवार के साथ घूमने का प्लान, ये 3 जगह हैं बेस्ट

परिवार के साथ घूमने जाना है, तो सबसे पहली टेंशन बजट की होती है। कई लोग ऐसे हैं, जो खर्चे के बारे में ही सोचकर कहीं घूमने का प्लान नहीं बनाते। उन्हें लगता है कि अगर पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे, तो 25 से 30 हजार रुपये तो लग ही जाएंगे।
इसलिए कई लोग अकेले ही घूम कर वापस आ जाते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा सोचने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कम बजट वाले लोग भी अपने पूरे परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप जयपुर से कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप सस्ते में घूमकर वापस आ सकते हैं।
जयपुर से बनाएं आगरा जाने का प्लान

अगर आपको परिवार के साथ मात्र 15 हजार में ट्रिप पूरा करना हैं, तो आप आगरा जाने का प्लान बना सकते हैं। जयपुर से आगरा की दूरी मात्र 237.8 किमी है। अगर आप अपनी कार से जाते हैं, तो आपको करीब 5 घंटे का समय लग सकता है। लेकिन कम बजट में ट्रिप प्लान करना है, तो गाड़ी नहीं ट्रेन से ट्रैवल का प्लान बनाएं। आगरा में घूमने के लिए अच्छी जगहें बहुत सारी हैं।
- स्लीपर कोच में सफर करने पर आपको एक टिकट के लिए 150 से 200 रुपये देने होंगे। चार लोगों के ट्रेन से सफर करने पर जयपुर से आगरा आने-जाने का खर्च 1000 से 1200 रुपये तक आएगा।
- इसके बाद आप आप 2 रात आगरा में रहने का प्लान बना सकते हैं।
- यहां आप कैब करने की बजाय रिक्शा से घूमें। 4 लोगों के ऑटो से घूमने पर 2 दिन का कुल खर्च 2 हजार रुपये तक आएगा।
- इसके बाद रात गुजारने के लिए आप होटल या हॉस्टल का चयन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- आगरा में ताजमहल के सिवा इन जगहों पर घूमना न भूलें
मथुरा-वृंदावन

जयपुर वालों के लिए सबसे पास मथुरा-वृंदावन भी है। यहां आप आप मात्र 15 हजार में अपने पूरे परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जयपुर से मथुरा की दूरी 221.5 किमी है। आप यहां 5 घंटे में अपनी गाड़ी से पहुंच सकते हैं। अगर आप ट्रेन से ट्रेवल करते हैं, तो आपको एक टिकट के लिए 200 रुपये तक देने पड़ सकते हैं। इस तरह 4 लोगों आने-जाने का खर्च 1600 रुपये तक आएगा। मथुरा के आसपास घूमने के लिए जगह बहुत सारी हैं। यह आपके ट्रिप को यादगार बना देंगी।
इसे भी पढ़ें- जयपुर में हाथी गांव नहीं देखा तो अधुरा होगा ट्रिप, जानें कहां है ये जगह
अजमेर और पुष्कर

जयपुर वालों के लिए अजमेर और पुष्कर भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। जयपुर से अजमेर की दूरी मात्र 126 किमी है। जयपुर से पुष्कर की दूरी 142.9 किमी है। इसलिए अगर आप कम बजट में ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। यहां आप केवल 2 ही नहीं 3 से 4 दिनों का भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।