घूमने के लिए आपको किसी उम्र की जरूरत नहीं है। आज के समय में महिलाएं अकेले सफर करना पसंद करने लगी हैं। घूमने के लिए उन्हें किसी के साथ की जरूरत नहीं। अकेले सफर करना आपको जीवन में परेशानियों से लड़ने की हिम्मत देता है। साथ ही, यह आपकी रोजमर्रा की जिंदगी के डिप्रेशन को भी दूर करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप अकेले सफर कर सकती हैं। यह बजट वाली जगहें हैं, जहां आपको घूमने-फिरने के साधन भी मिल जाएंगे। अगर स्कूटी चला लेती हैं, तो आप इन जगहों पर स्कूटी रेंट पर लेकर भी घूम सकती हैं।
अगर आप अकेले सफर कर रही हैं, तो आपके लिए जयपुर घूमना अच्छा होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां आप ट्रेन, फ्लाइट और बस से आराम से सफर कर सकती हैं। इससे भी अच्छी बात यह है कि यहां स्कूटी रेंट लेकर भी घूम सकती हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन राइड बुकिंग करना भी आपके लिए आसान होगा। यह पहाड़ी जगह नहीं है, इसलिए सेफ्टी की चिंता करने की भी आपको ज्यादा जरूरत नहीं होगी। यहां पर्यटकों की भीड़ ज्यादा होती है। जयपुर के ऐतिहासिक किलों पर जाकर आप सुंदर तस्वीरें भी ले पाएंगी।
इसे भी पढ़ें- राजस्थान के सरिस्का को क्यों कहा जाता है बच्चों के लिए बेस्ट जगह, ट्रैवल प्लान से पहले जान लें ये 5 बातें
अकेले सफर करने के लिए आगरा भी अच्छी जगह है। लेकिन ध्यान रखें कि यहां जयुपर जितनी जगहें घूमने के लिए आपको नहीं मिलेंगी। लेकिन अगर आप 1 से 2 दिन का ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आपके लिए आगरा बेस्ट है। अगर आप यहां सफर करने जा रही हैं, तो कोशिश करें कि दिन में घूमने निकलें और रात में जल्दी होटल पहुंच जाएं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- Haunted Places In Agra: आगरा की इन जगहों को टूरिस्ट प्लेस समझ कर घूमने जा रहे हैं, तो एक बार पढ़ लें यह आर्टिकल
अगर 2 से 3 दिनों का ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आपके लिए मथुरा-वृंदावन भी बेस्ट है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इन सभी जगहों को एक-एक करके भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। मथुरा-वृंदावन में भी पर्यटकों की भीड़ ज्यादा मिलेगी। लेकिन ध्यान रखें कि मथुरा-वृंदावन में मंदिर ज्यादा है। अगर आप धार्मिक हैं और मंदिर जाना पसंद करती हैं, तो यह जगहें आपको पसंद आएगी।
इन जगहों के अलावा आप अकेले महाराष्ट्र और दिल्ली भी सफर करने जा सकती हैं। इसके अलावा केरल और ऋषिकेश जाना भी आपको अच्छा लगेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।