वृंदावन में छिपा है अनोखा चारधाम मंदिर, एक ही जगह होंगे चारों धामों के दर्शन; नोट करें पूरी ट्रैवल गाइड

वृंदावन का नाम जैसे ही आता है लोगों को लगता है कि यहां राधा-कृष्ण के ही मंदिर होंगे। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन वृंदावन के छटीकरा इलाके में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां आपको एक ही जगह पर अलग-अलग देवी-देवताओं के दर्शन हो सकते हैं। इसे चार धाम मंदिर के नाम से जाना जाता है।
यहां आपको शनि धाम, राधा-कृष्ण धाम, शिव धाम और वैष्णो माता धाम देखने को मिलेंगे। यह मंदिर बड़ा होने के साथ-साथ काफी बड़ा भी है। ऐसे में अगर आप वृंदावन जाने का प्लान बना रही हैं, तो इस जगह को अपनी ट्रिप में शामिल कर सकती हैं। आज हम आपको यहां की पूरी जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
वृंदावन में कहां है चार धाम मंदिर?
आपको बता दें कि चार धाम मंदिर वृंदावन के छटीकरा इलाके में है। मथुरा और आगरा की तरफ जाते समय NH-2 से इस जगह की बड़ी मूर्तियां दूर से ही नजर आ जाती हैं। यहां पर भगवान शिव और माता वैष्णो की बड़ी मूर्तियां इस मंदिर की खास पहचान हैं। यह एक बड़ा धार्मिक परिसर है, जिसे अलग-अलग देवी-देवताओं के दर्शन के लिए बनाया गया है।
-1789362648832.webp)
image credit- chaardham.in
एक ही जगह मिलेंगे चार धामों के दर्शन
इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको चार अलग-अलग धामों के दर्शन एक ही साथ हो जाएंगे। इनमें शनि धाम, राधा-कृष्ण धाम, शिव धाम और वैष्णो माता धाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- मथुरा ट्रिप पर सिर्फ जन्मभूमि ही नहीं, इन 7 दर्शनीय स्थलों का भी लें आनंद
शनि धाम
चार धाम मंदिर के शनि धाम में शनिदेव की प्रतिमा स्थापित की गई है। शनिवार को यहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं और तेल चढ़ाकर पूजा करते हैं। कई लोग तो परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में स्थिरता की कामना लेकर भी यहां आते हैं। यहां की खास बात यह है कि आपको यहां भरपूर शांति मिलेगी।
राधा-कृष्ण धाम
राधा-कृष्ण धाम भी इस मंदिर का खूबसूरत हिस्सा है। यहां राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर प्रतिमाएं हैं। यह तो आप सभी जानती हैं कि वृंदावन का संबंध श्रीकृष्ण की लीलाओं से है, इसलिए यहां बने राधा-कृष्ण धाम को देखने के लिए लोग आते हैं। यहां पर आरती, भजन और कीर्तन होते हैं। जन्माष्टमी और राधाष्टमी जैसे मौकों पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है।
यह भी पढ़ें- वृंदावन में जरूर एक्सप्लोर करें ये 5 फेमस मंदिर
शिव धाम
अब आते हैं शिव धाम की ओर। बता दें कि यहां शिवलिंग और भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा खूब बड़ी बनाई गई है। भगवान शिव के मूर्ती की ऊंचाई करीब 175 फीट है। जो भी वृंदावन आता है, वाे यहां आकर दर्शन जरूर करता है। साथ ही फोटो भी लोग क्लिक करवाते हैं।
-1789362706504.webp)
image credit- chaardham.in
वैष्णो माता धाम
चार धाम मंदिर में वैष्णो माता धाम भी है। यहां माता के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन किए जा सकते हैं। नवरात्रि के समय यहां खास आयोजन होते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। खास बात तो यह है कि आपको भगवान शिव के साथ माता की भी 141 फीट ऊंची मूर्ती देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Famous Temples Of India: धार्मिक यात्रा का है प्लान, तो जान लें किस राज्य का कौन सा मंदिर है सबसे फेमस?
कैसी है मंदिर की बनावट?
चार धाम मंदिर का लुक ऐसा है, जहां आपको पुरानी पारंपरिक मंदिर शैली के साथ-साथ मॉडर्न डिजाइन का भी बढ़िया कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। यहां एक बड़ा सा मेन गेट, सुंदर परिसर और अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्तियां लगी हुईं हैं। मंदिर में लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था है। साथ ही, देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियों और सजावट की वजह से यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है।
चार धाम मंदिर जाने का सही समय और जरूरी जानकारी
अगर आप यहां दर्शन के लिए जा रही हैं, तो जाने से पहले ये बातें नोट कर लें-
- स्थान: छटीकरा, वृंदावन
- दर्शन का समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- शाम का समय: शाम 4 बजे से रात 8:30 बजे तक
- एंट्री फीस: कोई शुल्क नहीं
- पार्किंग: उपलब्ध
- मेन अट्रैक्शन: शनि धाम, शिव धाम, राधा-कृष्ण धाम और वैष्णो माता धाम
यह भी पढ़ें- वृंदावन में कैसे आए चार धाम? जानें इनके दर्शनों का क्या फल मिलता है
चारधाम के आसपास घूम सकती हैं ये जगहें
चार धाम मंदिर के दर्शन के बाद आप वृंदावन और आसपास की दूसरी धार्मिक जगहों पर भी जा सकती हैं। आपके ट्रिप प्लान में प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर और निधिवन जैसी जगहों को शामलि कर सकती हैं। स्थान शामिल किए जा सकते हैं। वहीं बरसाना और गोवर्धन भी जा सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- chaardham.in
- वृंदावन कैसे पहुंचें?
- वृंदावन का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है। दिल्ली या आगरा से ट्रेन, बस या कैब के जरिए आसानी से सीधे छटीकरा पहुंच सकते हैं।
- क्या वृंदावन के चारधाम मंदिर में फोटोग्राफी की अनुमति है?
- जी हां, मंदिर परिसर और मूर्तियों के बाहर फोटो खींच सकते हैं। हालांकि, गर्भगृह और मुख्य पूजा स्थल के अंदर फोटोग्राफी के नियमों का ध्यान रखें।
- वृंदावन के चारधाम मंदिर में ड्रेस कोड क्या है?
- यहां कोई ड्रेस कोड नहीं है, लेकिन धार्मिक स्थान होने के नाते शालीन और सादे कपड़े पहनकर जाना ही सही रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।