Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:40 PM IST

मथुरा ट्रिप पर सिर्फ जन्मभूमि ही नहीं, इन 7 दर्शनीय स्थलों का भी लें आनंद

यूपी के मथुरा ज‍िले की पहचान भगवान कृष्‍ण के जन्‍मभू‍म‍ि के रूप में होती है। यहां हर साल लाखों लोग घूमने के लि‍ए आते हैं। हम आपको मथुरा के खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-09-05, 13:16 IST
mathura tourist place

मथुरा का नाम सुनते ही सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण और उनके जन्मभूमि का ख्याल ही आता है। देशभर से लोग यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने के लिए आते हैं। खासकर जन्माष्टमी के आसपास मथुरा में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। जन्‍माष्‍टमी भले ही बीत चुकी हो, लेक‍िन यहां भक्‍तों का आना जाना लगा रहता ह‍ै। ऐसे में अगर आप सोचती हैं कि मथुरा घूमने का मतलब सिर्फ जन्मभूमि जाकर वापस आ जाना है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है।

दरअसल, मथुरा में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप घूम सकती हैं और शहर के इतिहास, मंदिरों और यमुना किनारे के खूबसूरत नजारे देख सकती हैं। यहां पुराने मंदिरों से लेकर घाट और म्यूजियम तक देखने को मिल जाएंगे। इसलिए अगर आप मथुरा की ट्रिप प्लान कर रही हैं तो सिर्फ जन्‍मभूम‍ि जाने के बजाय इस बार इन 7 जगहों को भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर लें। आइए जानते हैं-

मथुरा में घूमें ये 7 जग‍हें

अगर आप मथुरा जाने का प्‍लान बना रही हैं, तो हम आपको यहां की कुछ खूबसूरत जगहों और मंद‍िरों के बारे में बता रहे हैं, ज‍िन्‍हें म‍िस न करें।

mathura tourist place (1)

1. श्री कृष्ण जन्मभूमि

मथुरा आने वाले लोग श्रीकृष्ण जन्मभूमि जरूर जाते हैं। यहीं भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। जन्मभूमि परिसर में भक्‍तों की भीड़ देखने को म‍िलती है। अगर आप पहली बार मथुरा जा रही हैं तो अपनी ट्रिप की शुरुआत यहीं से कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम ही नहीं, नीम करौली बाबा ने बनवाए थे ये 4 हनुमान मंदिर; जरूर करने जाएं दर्शन

2. द्वारकाधीश मंदिर

मथुरा में आप द्वारकाधीश मंदिर भी दर्शन करने के ल‍िए जा सकती हैं। यह शहर के पुराने मंदिरों में से एक है। यहां भगवान कृष्ण की पूजा द्वारकाधीश के रूप में होती है। मंदिर में श्रीकृष्ण के साथ राधारानी भी हैं। इस मंदिर की खास बात इसका पुराना इतिहास और यहां होने वाली पूजा है।

यह भी पढ़ें- जा रही हैं वृंदावन, जरूर एक्सप्लोर करें ये 5 फेमस मंदिर

3. विश्राम घाट

अगर मंदिरों के साथ मथुरा में कुछ समय शांति से बिताना चाहती हैं तो विश्राम घाट भी एक अच्‍छा ऑप्‍शन है। यह यमुना नदी के किनारे बना हुआ मेन घाट है। बताया जाता है क‍ि श्रीकृष्ण ने कंस का वध करने के बाद यहीं पर विश्राम किया था। आप सुबह या शाम के समय यहां जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बांके बिहारी मंदिर में स‍िर्फ जन्माष्टमी की रात ही क्यों होती है मंगला आरती? जानें वजह

4. सरकारी संग्रहालय

मथुरा सिर्फ मंदिरों के लिए ही नहीं जाना जाता है। अगर आपको इतिहास पसंद है तो यहां के सरकारी संग्रहालय भी जा सकती हैं। यह डैम्पियर नगर के पास है। म्यूजियम में आपको पुरानी मूर्तियों के साथ पुरातत्व से जुड़ी चीजों को देखने का मौका म‍िलेगा।

5. कंस किला

मथुरा में कंस किला भी देखने लायक है। यह मथुरा में स्थित एक ऐतिहासिक जगह है। अगर आपको घूमते समय ऐसी जगहें देखना पसंद है जिनका नाम मथुरा की पुरानी कहानियों से जुड़ा हो, तो आप कंस किले को अपनी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में शाम‍िल कर सकती हैं।

mathura tourist place (2)

6. गीता मंदिर

मथुरा में गीता मंदिर भी जा सकती हैं। यह शहर के आउटर पर है। इसे बिरला मंदिर भी कहा जाता है। मंदिर की नक्काशी बहुत ही खूबसूरत है। अगर आप मथुरा में धार्मिक जगहों के साथ सुंदर मंदिर देखना चाहती हैं तो यहां कुछ समय बिता सकती हैं।

7. भूतनाथ मंदिर

आपको बता दें क‍ि मथुरा में आप भूतनाथ मंदिर में भी दर्शन करने के ल‍िए जा सकती हैं। जो मथुरा आते हैं, वे यहां भी दर्शन करने के ल‍िए आते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से जा रहे हैं मथुरा-वृंदावन? इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

अगली बार मथुरा जाएं तो सिर्फ जन्मभूमि के दर्शन करके वापस न लौटें। थोड़ा समय निकालकर शहर की इन जगहों को भी देख सकती हैं। इससे आपकी मथुरा ट्रिप ज्यादा अच्छी तरह से एक्सप्लोर हो पाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI/Freepik/istock

FAQ
मथुरा घूमने का सही समय?
अक्टूबर से मार्च तक का मौसम मथुरा की यात्रा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।
दिल्ली से मथुरा की दूरी क‍ितनी है?
दिल्ली से मथुरा लगभग 160 किलोमीटर दूर है, जहां ट्रेन या सड़क से पहुंचा जा सकता है।
क्या एक दिन में मथुरा घूम सकते हैं?
हां, सुबह जल्दी पहुंचकर आप प्रमुख मंदिरों और घाटों के दर्शन आराम से कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।