Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:45 PM IST

Famous Temples Of India: धार्मिक यात्रा का है प्लान, तो जान लें किस राज्य का कौन सा मंदिर है सबसे फेमस?

ये तो हम सभी जानत हैं क‍ि भारत को मंदिरों और तीर्थ स्थलों की भूमि कहा जाता है। यहां अलग-अलग राज्यों में ऐसे कई फेमस मंदिर हैं, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप धार्मिक यात्रा का प्‍लान बना रही हैं तो आपको जान लेना चाह‍िए क‍ि कौन सा मंद‍िर क‍िस राज्‍य में फेमस है।
Updated:- 2026-06-13, 09:53 IST
famous temple of india

आज के समय में ज्‍यादातर लोगों में धार्मिक यात्रा का क्रेज ज्‍यादा देखने को म‍िल रहा है। जेन जी भी Religious Trip पसंद कर रहे हैं। आप तो जानती ही हाेंगी क‍ि भारत को मंद‍िरों और तीर्थ स्‍थलों की भूम‍ि कहा जाता है। हमारे यहां भारत के अलग-अलग राज्‍यों में कई फेमस टेंपल हैं। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के ल‍िए आते हैं। ऐसे में अगर आप भी धार्मिक यात्रा का प्‍लान बना रही हैं और सोच रहीं हैं क‍ि क‍िस राज्‍य में कौन सा मंद‍िर सबसे ज्‍यादा फेमस है, तो हमारा आर्टिकल आपके काम आ सकता है।

उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ और राम मंदिर से लेकर गुजरात के सोमनाथ, उत्तराखंड के केदारनाथ और पंजाब के स्वर्ण मंदिर तक, हर तीर्थ स्थल की अपनी अलग पहचान और कहानी है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों के सबसे फेमस मंदिरों और धार्मिक स्थलों के बारे में-

famous temple of india (2)

उत्तर प्रदेश के फेमस टेंपल

यूपी के वाराणसी ज‍िले में स्‍थ‍ित काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। वाराणसी को भगवान श‍िव की प्रि‍य नगरी भी कहा जाता है। वहीं, अयोध्या का राम मंदिर भगवान राम की जन्मभूमि पर बना है और आज ये देश के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में शामिल है। इसके अलावा मथुरा के पास वृंदावन में हर साल लाखों भक्‍त बांके बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन करने आते हैं। यहां की आरती और भक्ति का माहौल देखने लायक होता है। साथ ही मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का मंद‍िर भी है और ये 51 शक्तिपीठों में से एक है।

उत्तराखंड के फेमस मंद‍िर

famous temple of india (3)

उत्तराखंड के फेमस मंद‍िरों की बात होती है तो सबसे पहले केदारनाथ और बद्रीनाथ का ही ख्‍याल आता है। ये दोनों मंदिर चारधाम यात्रा में लोग कवर करते हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में गंगोत्री, यमुनोत्री, तुंगनाथ, त्र‍ियुगीनारायण, जागेश्‍वर धाम, नीलकंठ महादेव मंद‍िर, कैंची धाम और मां धारा देवी जैसे कई फेमस मंद‍िरों में भी लोगों की जबरदस्‍त भीड़ देखने को म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- Destination Wedding: शिव-पार्वती के विवाह स्‍थल पर करनी है शादी, तो त्रियुगीनारायण मंदिर में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

पंजाब

famous temple of india (4)

पंजाब का नाम आते ही सबसे पहले स्‍वर्ण मंद‍िर का ही ख्‍याल आता है। अमृतसर का स्वर्ण मंदिर सिख धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है, लेकिन यहां हर धर्म के लोग भारी संख्‍या में पहुंचते हैं। इसकी खूबसूरत वास्तुकला और सरोवर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को खूब पसंद आती है।

जम्मू और कश्मीर

famous temple of india (5)

कटरा के पास त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी का मंदिर देश का सबसे फेमस तीर्थ स्थल है। यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा करनी पड़ती है। सालभर यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है। खास बात तो ये है क‍ि स‍िर्फ भारतीय ही नहीं, यहां वि‍देशों से भी लोग आते हैं।

बिहार

famous temple of india (6)

ब‍िहार में बोधगया का महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्म वालों के लिए बहुत ही खास होता है। ऐसा माना जाता है क‍ि यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। ये मंद‍िर UNESCO की वर्ल्‍ड हेर‍िटेज साइट की ल‍िस्‍ट में भी शाम‍िल है।

झारखंड

famous temple of india (7)

झारखंड के देवघर में भी भगवान श‍िव का एक मशहूर मंद‍िर है, ज‍िसका नाम बाबा बैद्यनाथ हैं। ये भी भगवान श‍िव के 12 ज्‍योर्तिल‍िंगों में से एक है। सावन के महीने में तो यहां लाखों कांवड़िये जल अर्पित करने के ल‍िए आते हैं।

राजस्थान

famous temple of india (8)

राजस्‍थान एक खूबसूरत राज्‍य होने के साथ-साथ मशहूर धार्मिक स्‍थल के ल‍िए भी प्रस‍िद्ध है। यहां के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर भगवान कृष्ण के कलियुग अवतार माने जाने वाले खाटू श्याम जी को समर्पित है। फाल्गुन मेले के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। खाटू श्याम बाबा को हारे का सहारा कहते हैं। माना जाता है क‍ि जो भक्‍त सच्‍चे द‍िल से अपनी इच्‍छा श्‍याम बाबा से कहता है, उसकी कामना जरूर पूरी होती है।

गुजरात

famous temple of india (9)

गुजरात में भी भगवान शि‍व का मंद‍िर है। यहां अरब सागर के किनारे स्थित सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में फेमस है। ये मंदिर कई बार टूटा और दोबारा बनाया गया, लेकिन इसकी आस्था आज भी उतनी ही मजबूत है।

यह भी पढ़ें- Somnath Mandir Travel Guide: ₹2000 में कर आएं सोमनाथ मंदिर के दर्शन, बस ऐसे प्‍लान करें ट्र‍िप

महाराष्ट्र

famous temple of india (10)

महारारूट्र का मुंबई शहर भी अपनी आस्‍था के ल‍िए जाना जाता है। यहां भगवान श‍िव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश सिद्धिविनायक मंदिर में व‍िराजमान हैं। यहां आम लोगों के साथ-साथ कई बड़े सेल‍िब्रि‍टीज और खिलाड़ी भी दर्शन करने पहुंचते हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में शिरडी साईं बाबा मंदिर, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और महालक्ष्‍मी मंद‍िर भी काफी प्रसिद्ध हैं।

मध्य प्रदेश

famous temple of india (11)

उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यहां होने वाली भस्म आरती दुनिया भर में प्रसिद्ध है। रोज सुबह 4 बजे से ही भक्‍तों की भीड़ लग जाती है।

ओडिशा

famous temple of india (12)

ओड‍िशा का पुरी जगन्नाथ मंदिर के ल‍िए जाना जाता है। यहां भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा के साथ व‍िराजमान हैं। यहां हर साल रथ यात्रा का आयोजन क‍िया जाता है। ये दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है।

आंध्र प्रदेश

famous temple of india (13)

तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित त‍िरुपत‍ि बालाजी मंद‍िर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। इसे दुनिया के सबसे ज्यादा दर्शन किए जाने वाले मंदिरों में शामिल किया जाता है। यहां हर साल लाखों भक्‍त आते हैं।

तमिलनाडु

famous temple of india (1)

तम‍िलनाडु के रामेश्वरम में भी भगवान शि‍व का ज्‍योर्तिल‍िंग है। इस मंद‍िर का नाम रामनाथस्वामी मंदिर है। ये अपने लंबे गलियारों और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। आपको बता दें क‍ि ये चार धाम यात्रा का भी हिस्सा है।

असम

famous temple of india (14)

असम में गुवाहाटी की नीलांचल पहाड़ी पर स्थित मां कामाख्या मंदिर आकर्षण का केंद्र रहा है। ये भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। ये मंद‍िर खासतौर से तंत्र साधना और देवी उपासना के लिए प्रसिद्ध है।

तो अगर आप भी धार्मिक यात्रा की प्‍लान‍िंग कर रही हैं, तो ये मंद‍िर आपकी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में जरूर शाम‍िल होने चाह‍िए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI
All Inside Image Credit- Incredible India

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।