Delhi Metro Sarthi ऐप यूज करना है बेहद आसान, टिकट बुकिंग के दौरान फॉलो करेंगी ये टिप्स तो मिलेगा फायदा

दिल्ली की बिजी सड़कों और ट्रैफिक से बचने का सबसे अच्छा साधन मेट्रो का माना जाता है। रोजाना लाखों लोग दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं। यह न केवल रोज समय बचाता है बल्कि यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित भी बनाता है। आपने कई बार दिल्ली मेट्रो में Delhi Metro Sarthi ऐप के बारे में अनाउंसमेंट सुनी होगी। यह टिकट बुकिंग एक आधुनिक डिजिटल माध्यम है। हालांकि, बहुत से लोग आज भी इस ऐप का इस्तेमाल नहीं करते। वे मेट्रो स्टेशन पर जाकर टिकट काउंटर या रिचार्ज मशीन से टिकट खरीदते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस ऐप के फायदे और टिकट बुकिंग के आसान तरीके बताएंगे। यह टिप्स आपके काम आएगा।
दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप क्या है?
अगर आप भी UPI पेमेंट से बुकिंग करना चाहती हैं, तो यह ऐप आपके लिए काम की है। दिल्ली मेट्रो के सारथी ऐप से इसलिए टिकट बुक करना आसान माना जाता है। जिस तरह आप Paytm, GPay, PhonePe आदि से यूपीआई पेमेंट करके कोई भी सामान खरीदते हैं, उसी तरह आप टिकट बुक भी ऑनलाइन कर सकते हैं। DMRC ने इसमें भीम फीचर ऐड किया था, जिससे बुकिंग और भी आसान हो गई है।
- इससे टिकट बुकिंग के लिए आपको UPI ID रजिस्टर करवाना होगा। इसमें आप चाहें, तो UPI से पैसे कार्ड में भी डाल सकती हैं।
- इसके अलावा आप सीधा भी पेमेंट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो से पहली बार सफर करने जा रही हैं? ये जरूरी टिप्स जान लें वरना हो सकती है परेशानी
दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप कैसे यूज कर सकते हैं?
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में ऐप डाउनलोड करना है।
- आप Google Play Store पर Delhi Metro Sarthi ऐप सर्च करें।
- इसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें।
- पहली बार उपयोग करने पर ऐप में साइन अप करना पड़ता है।
- आपके फोन पर ओटीपी आएगा, जिससे आप वेरीफाई करें।
- अगर पहले से अकाउंट है तो सीधे लॉगिन कर सकती हैं।
- ऐप खुलने के बाद आपो होम स्क्रीन पर Journey Planner या Plan Your Trip ऑप्शन मिलेगा।
इसे भी पढे़ं- बेंगलुरु और दिल्ली की येलो मेट्रो लाइनों में क्या है अंतर, जानें सुविधा और तकनीक में कौन बेहतर?
- आप कहां से कहां तक यात्रा करना चाहती हैं, उसका लोकेशन डालें।
- यहां आपको स्टेशन के बीच की दूरी और यात्रा समय भी देखने को मिलेगा, जिससे आप अपनी जर्नी का हिसाब लगा सकती है।
- लोकेशन चुनाव करने के बाद Buy Ticket पर क्लिक करें।
- यहां आपको UPI, Credit/Debit Card, Net Banking या PayTM का ऑप्शन मिलेगा।
- इसपर क्लिक करके आप पेमेंट कर दें।
- पेमेंट पूरा होने के बाद आपको QR Code या E-Ticket ऐप में ही मिल जाएगा।
- इससे आप आसानी से यात्रा कर लेंगी।
- मेट्रो टिकट ऑनलाइन बुक करना भी आसान है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik,dmrc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
