छुट्टियों में अयोध्या नगरी घूमने का प्लान हजारों लोग मना रहे हैं। एक तरफ जहां लोग अकेले यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो वहीं कई लोग अपने पूरे परिवार के साध श्री राम के दर्शन करने जा रहे हैं। हैरानी वाली बात यह है कि देशभर से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु यहां श्री राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं। ऐसे कई लोग होंगे, जो बजट की वजह से दर्शन का प्लान कैंसिल कर रहे होंगे। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, नोएडा से अयोध्या जाने में आपको ज्यादा खर्च नहीं आने वाला है। 2 लोग आराम से 10 हजार के अंदर ट्रिप प्लान कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको टिप्स फॉलो करना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अयोध्या जाने के लिए कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
नोएडा से अयोध्या कैसे जाएं? (Affordable Ayodhya trip)
- अगर बजट मेंआरामदायक यात्रा करना है, तो फ्लाइट और बस का सफर भूल जाएं। क्योंकि बस से आप ट्रैफिक में फसेंगे और फ्लाइट में आपका खर्च ज्यादा जाएगा। इसलिए आपके लिए बेहतर है कि आप नोएडा से अयोध्या ट्रेन से जाने का प्लान बनाएं। आपके लिए बेस्ट है कि आप स्लीपर कोच में सफर करें। क्योंकि, स्लीपर कोच में टिकट प्राइस सस्ता होता है।
- अगर आप स्लीपर कोच में सफर करते हैं, तो टिकट प्राइस लगभग 350 से 400 के बीच में आएगा। ऐसे में 2 लोगों का ट्रेन से आने-जाने का खर्च 700 से 800 रुपये तक आएगा। ट्रेन में खाने-पीने का खर्च लगभग 1 हजार रुपये तक आ सकता है। जाते हुए आप अपना खाना साथ लेकर जाएं।
- कोशिश करें कि नोएडा से अयोध्या के लिए रात में बुक करें, क्योंकि दिन में आप अयोध्या पहुंच जाएंगे और दर्शन कर लेंगे। आप सुबह अयोध्या पहुंचे और होटल ले लें।
- अयोध्या में होटल आपको 1500 से 2000 रुपये में मिल जाएगा। होटल का चेक इन टाइम 12 बजे होता है, इसलिए आप आराम से यहां पहुंचकर फ्रेश हो सकते हैं। इसके बाद दर्शन के लिए निकल जाएं। दर्शन करने के बाद रात में होटल में आराम करें।
- अगले दिन आप सुबह-सुबह ट्रेन लें और वापस अपने शहर के लिए निकल जाएं। इस तरह आप आराम से 10000 के अंदर ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Madhyamaheshwar Temple: पंच केदार में शामिल मध्यमहेश्वर मंदिर कैसे पहुंचें और आसपास घूमने की बेहतरीन जगहें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों