हिमाचल प्रदेश भले ही बारिश में एक खूबसूरत नजारा पेश करता है। लेकिन स्कूटी या बाइक से सफर करने वाले लोगों के लिए बारिश के मौसम में कुछ जगहों पर सफर करना सेफ नहीं है। कई लोग बारिश में बाइक राइड पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन इस मौसम में पहाड़ी इलाकों पर लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं भी देखने को मिलती है। ऐसे में बाइक सवार लोगों के लिए यह ज्यादा खतरनाक होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी सड़कों बारे में बताएंगे, जहां आपको बारिश के मौसम में सफर करने से बचना चाहिए।
साच पास पांगी (Himachal Pradesh Dangerous Roads)
भले ही यहां से आपको बारिश के मौसम में खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा, लेकिन यहां का रास्ते बेहद खतरनाक है। यह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पास स्थित है। यहां की सड़कें इतनी ज्यादा संकरी है कि बारिश में थोड़ा भी बैलेंस बिगड़ा तो खुद को संभालना मुश्किल हो जाता है। अगर आप घूमने का प्लान बाइक से बना रही हैं, तो बारिश के मौसम में आपको यहां जाने से बचना चाहिए।
कुल्लू से काजा
इस बीच में पड़ने वाला रास्ता भी बाइक राइड पर जाने वाले लोगों के लिए अच्छा नहीं है। यहां एक किमी का पथरीला रास्ता अक्सर हादसे की घटनाओं का कारण बनता है। बारिश में सड़क फिसलन वाली होती है, इसलिए यहां बाइक संभालने में आपको ज्यादा परेशानी हो सकती है। इसलिए बारिश में जा रही हैं, तो आपको इन रास्तों से होकर गुजरते समय ध्यान रखना चाहिए।
मनाली टू किन्नौर
यहां का रास्ता पहाड़ी को काटकर बनाया गया है। यह सड़क दिखने में भले ही आपको कितनी भी सुंदर लगती हो, लेकिन बाइक चलाते हुए आपको डर का अहसास होगा। ऊंचाई से नीचे का नजारा बेहद खतरनाक है और बारिश में इस सड़क से सफर करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इसलिए, सफर के दौरान आपको खास ख्याल रखने की जरूरत है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों