Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:30 PM IST

भारत की इन झरने वाली जगहों पर ट्रेकिंग का मजा हो जाएगा दोगुना, बारिश में पार्टनर के साथ जा सकती हैं आप

बारिश के मौसम में ट्रेकिंग वाली जगहों पर बच्चों को ले जाने से बचें। क्योंकि, रास्ते फिसलन भरे हो जाते हैं। अगर आप ट्रेकिंग करते रहते हैं और आप इसमें अच्छे हैं, तो बारिश में जाने का प्लान बनाएं।
Updated:- 2025-07-23, 17:43 IST
best beautiful waterfalls trekking places to visit in india

भले ही बारिश के मौसम में ट्रेकिंग करना यात्रियों के लिए मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी कई लोग ऐसे मौसम में ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं। अगर ट्रेकिंग किसी खूबसूरत झरने के लिए की जाए, तो सफर और भी ज्यादा रोमांचक हो जाता है। क्योंकि, आप कठिनाइयों से ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं और ऊपर पहुंचने के बाद का नजारा आपकी सारी थकान को दूर कर देता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जहां आप ट्रेकिंग करके खूबसूरत झरने तक पहुंच पाएंगी।

देवकुंड झरना ट्रेक

महाराष्ट्र में स्थित यह झरना आपको निराश नहीं करने वाला है। बारिश के मौसम में इस जगह की ट्रेकिंग का नजारा भी खूबसूरत हो जाता है। क्योंकि, पानी की वजह से पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं। झरने के पानी का फ्लो भी अच्छा होता है। यह लगभग 2,700 फीट की ऊंचाई पर है। यहां आपको 5 से 6 किमी की ट्रेकिंग करनी होगी। इसे भारत के खूबसूरत वॉटरफॉल में से एक माना जाता है।

  • लोकेशन- पाटनस, मनगांव, रायगढ़, पुणे, महाराष्ट्र
  • समय- जून से दिसंबर तक का महीना यहां जाने के लिए अच्छा माना जाता है।

best beautiful waterfalls trekking places to visit in india1

नीरगढ़ झरना

ऋषिकेश के नीरगढ़ झरना पर लोग ट्रेक करने के साथ-साथ अपनी गाड़ी से भी जाना पसंद करते हैं। लंबी चढ़ाई के बाद जब आप खूबसूरत पानी की झरना देखते हैं, तो यह मन को अलग सुकून देता है। यहां आप स्कूटी या कार से आ सकते हैं। ध्यान रखें कि बस यहां तक नहीं आती। अगर आप बारिश के मौसम में जा रही हैं, तो ट्रेकिंग करने में आपको मजा आएगा।

best beautiful waterfalls trekking places to visit in indiasss

दब्बे फॉल्स ट्रेक

यह कर्नाटक में स्थित है। दब्बे फॉल्स झरना तक पहुंचने के लिए आपको लंबी चढ़ाई करनी पड़ती है। यह रास्ता मुश्किल माना जाता है। क्योंकि, जंगलों में से होकर आपको गुजरना पड़ता है। यह कर्नाटक के शिमोगा जिले होता है। झरने की ऊंचाई 110 मीटर है। ऊंचाई से गिरने वाले पानी की वजह से यहां का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है।

best beautiful waterfalls trekking places to visit in indias

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।