Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    जानिए गुजरात राज्य से जुड़े कुछ बेहद दिलचस्प फैक्ट्स

    गुजरात राज्य से जुड़े कुछ ऐसे इंटरस्टिंग फैक्ट्स हैं, जिसके बारे में आप शायद अब तक ना जानते हों।
    author-profile
    • Mitali Jain
    • Editorial
    Updated at - 2021-12-11,15:49 IST
    Next
    Article
    know some interesting facts of Gujarat in hindi

    गुजरात का नाम सामने आते ही यहां पर मनाए जाने वाले कुछ कलरफुल फेस्टिवल्स से लेकर यहां का डिलिशियस फूड आंखों के सामने घूमता है। यह एक ऐसा राज्य है, जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मातृभूमि के रूप में जाना जाता है। इतना ही नहीं, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा - स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बन जाने के बाद यह राज्य सिर्फ देशभर में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में आकर्षण का केन्द्र बन चुका है और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोग इस राज्य में आना व घूमना पसंद करते हैं। आज इस राज्य की गिनती भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले राज्यों में से एक में होती है।

    यह देश का डायमंड हब भी है। लेकिन क्या आप इन सबसे अलग गुजरात के बारे में कुछ और जानते हैं। शायद नहीं। वास्तव में इस राज्य से जुड़े कुछ ऐसे अमेजिंग फैक्ट्स हैं, जो हर भारतीय को अवश्य जानने चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही इंटरस्टिंग फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं-

    सबसे ज्यादा एयरपोर्ट

    air line

    आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन गुजरात अकेला एक ऐसा राज्य है, जहां पर करीबन 17 एयरपोर्ट है। जिसके कारण यह देश का सबसे अधिक ऑपरेटिंग एयरपोर्ट वाला राज्य है। इस लिहाज से अगर देखा जाए तो गुजरात में ट्रेवल करना आपके लिए यकीनन अधिक सुविधाजनक है।

    सबसे अधिक वेजिटेरियन

    गुजरात एक ऐसा राज्य है, जहां पर भारत के किसी भी राज्य की तुलना में गुजरात में शाकाहारी लोगों की संख्या सबसे अधिक है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फास्ट फूड ब्रांड डोमिनोज, पिज्जा हट और सबवे ने वर्ल्ड के फर्स्ट वेजिटेरियन आउटलेट अहमदाबाद में खोले। ये दुनिया में उनके पहले पूर्ण शाकाहारी रेस्तरां हैं। हालांकि, यहां पर आपको यह भी समझना चाहिए कि गुजरात का हर व्यक्ति शाकाहारी नहीं है। यहां पर कुछ संख्या में लोग नॉन-वेज खाना भी पसंद करते हैं। अहमदाबाद की भटियार गली इसका सबसे अच्छा प्रमाण है। यहां पर आपको नॉन-वेज की एक बिग वैरायटी देखने व चखने को मिलेगी।

    एशियाई शेरों का घर

    tiger

    गिर नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सैन्चुरी की स्थापना 1965 में 1412 किमी 2 के कुल क्षेत्रफल के साथ की गई थी। यह एशिया का एकमात्र एरिया है जहां एशियाई शेर पाए जा सकते हैं। 2015 में की गई एशियाई शेरों की जनगणना से पता चला कि उस समय शेरों की आबादी करीबन 523 थी।

    गुजरात में हैं इंडिया का सबसे बड़ा प्राइवेट रेजिडेंस

    gujarat facts

    बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि वडोदरा में लक्ष्मी विलास पैलेस भारत में निर्मित सबसे बड़ा प्राइवेट रेजिडेंस है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह लंदन के बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है।

    इसे ज़रूर पढ़ें- सर्दियों में उठाना चाहते हैं जंगल सफारी का मजा, तो घूमने जाएं भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर

    गुजरात शब्द का अर्थ 

    गुजरात शब्द वास्तव में संस्कृत शब्द ’गुर्जरात्रा’ से उत्पन्न हुआ है। जिसका अर्थ है “गुर्जरों की भूमि“। बता दें कि गुर्जर जनजाति ने 8वीं और 9वीं शताब्दी ई. के बीच इस क्षेत्र पर शासन किया। प्राचीन समय में इसे गुर्जरदेश भी कहा जाता था। बाद में इसका नाम बदलकर गुजरात हो गया।

    Recommended Video

    सबसे बड़ा सॉल्ट डेसर्ट

    inside

    कच्छ का रण गुजरात के कच्छ जिले के थार रेगिस्तान में स्थित एक बड़ा नमक मरूस्थल है। 7500 किमी 2 के क्षेत्र में फैला यह डेसर्ट दुनिया के सबसे बड़े नमक रेगिस्तान में से एक माना जाता है। 45674 किमी 2 के क्षेत्रफल के साथ, कच्छ भारत का सबसे बड़ा जिला है। कच्छ का अर्थ है ’ऐसा कुछ जो रुक-रुक कर गीला और सूखा हो जाता है।

    इसे ज़रूर पढ़ें- जानें क्यों खास है तमिलनाडु का शहर कोयंबटूर

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

    Image Credit- clubmahindra, traveltriangle, curlytales, gujarattourism, wikimedia

     

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi