Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी से जुड़ी हैं दिल्ली की ये 5 जगहें जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

देशभर में 2 अक्टूबर को बापू की 154वीं जयंती मनाई जाएगी। इस दिन को भारत में बेहद खास माना जाता है, क्योंकि भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था।
बापू का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात राज्य के पोरबंदर जिले में हुआ था। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली में महात्मा गांधी से जुड़े उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आज भी उनसे जुड़ी यादों को संजो कर रखा गया है।
महर्षि वाल्मीकि मंदिर (बापू आवास) -Maharishi Valmiki Mandir

बहुत कम लोग हैं, जो दिल्ली के इस मंदिर के बारे में जानते हैं। यहां उन्होंने अपना सबसे ज्यादा समय गुजारा है। इस गांधी जयंती पर आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि मंदिर के बाईं तरफ स्थित कमरे में आज भी महात्मा गांधी से जुड़ी सभी चीजों को संभाल कर रखा गया है।
यहां गांधी जी से आसपास रहने वाले बच्चों को शिक्षा भी देते थे। इसलिए इस कमरे में आपको बापू के साथ बच्चों की फोटो भी दिखाई देगी। यहां आपको उनका आसन, मेज और चरखा जैसी कई चीजें मिलेंगी जिसे महात्मा गांधी प्रयोग में लाते थे। यह जगह नई दिल्ली में मंदिर मार्ग पर स्थित है। इस जगह को पहले रीडिंग रोड के नाम से जाना जाता था। (दिल्ली के पास स्थित हैं ये हिल स्टेशन)
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के पास स्थित इस जगह पर आपको मिलेगा शिमला का एहसास
गांधी संग्रहालय -Mahatma Gandhi Museums

राजघाट पर स्थित गांधी संग्रहालय में भी आप गांधी जी की वस्तुओं को सामने से देख सकते हैं। यहां उनसे जुड़ी सभी वस्तुओं को सहेज कर रखा गया है।
यहां जाने के लिए आपको जूते-चप्पल बाहर ही निकालने होंगे। गांधी जयंती पर यहां खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह संग्रहालय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 तक खुला रहता है। (घूमने के लिए बेस्ट है ये जगह)
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के 3 मशहूर बाजार, जहां मिलता है सबसे सस्ता सामान
गांधी स्मृति (बिड़ला हाउस)- Gandhi Smriti Museum
गांधी स्मृति को पहले बिड़ला हाउस के नाम से जाना जाता था। अगर आपको गांधी जी के बारे में कुछ भी जानना है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। इसका नाम इसलिए बदला गया, क्योंकि बिड़ला के आवास को ही गांधी स्मृति का रूप दे दिया गया है। यहां गांधी जी से जुड़ा एक शो भी दिखाया जाता है, जिससे आप उनके बारे में और भी विस्तार से जान पाएंगे। यहां आप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जा सकते हैं।
इसके सिवा राज घाट, कस्तूरबा कुटीर भी ऐसी जगह है, जहां आपको महात्मा गांधी से जुड़ी कई चीजें देखने को मिलेंगी। कस्तूरबा कुटीर को लोग Kingsway Camp से भी जानते हैं, यह एक छोटा सा म्यूजियम है। इस जगह पर पहले गांधी जी अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी और पुत्र देवदास के साथ रहते थे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।