मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इसलिए गुजरात से गांधी जी का एक खास नाता है। यहीं से बापू ने आजादी के लिए कई आंदोलन की शुरूआत की थी। आज हम आपको गुजरात की उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको गांधी जी से जुड़ी चीजे देखने को मिलेंगी।
कोचरब आश्रम (Kochrab Ashram)
यह पहला आश्रम था जिसे बापू द्वारा बनाया गया था। यह आश्रम गुजरात राज्य में अहमदाबाद शहर के पास स्थित है। इसे गांधीवादी विचारों के छात्रों के लिए बनाया गया था, जहां सत्याग्रह, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी का अभ्यास करने वाले लोग, गरीब तबके के लोग, बेसहारा महिलाओं और अछूतों के उत्थान के लिए काम होता था। यहां आप बच्चों के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे की बीच जा सकते हैं।
कोचरब आश्रम तक विभिन्न साधनों द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।
- प्लेन से: .यहां से अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पास है।
- ट्रेन से: अहमदाबाद जंक्शन शहर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। यह देश के विभिन्न हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
- सड़क द्वारा: आप बस लेकर यहा टैक्सी किराए पर लेकर भी यहां आ सकते हैं। (लक्ष्मी विलास पैलेस है बेस्ट जगह)
इसे भी पढ़ें-Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी से जुड़ी हैं दिल्ली की ये 5 जगहें जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
साबरमती आश्रम (Sabarmati Ashram)
यह एक ऐसी जगह है जहां बच्चों को घूमने में काफी मजा आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि साबरमती आश्रम अहमदाबाद के समीप साबरमती नदी के किनारे स्थित है। इसे सत्याग्रह आश्रम या गांधी आश्रम के रूप में भी जाना जाता है। यहीं से गांधी जी ने 12 मार्च 1930 को दांडी मार्च का नेतृत्व किया था, जिसे नमक सत्याग्रह भी कहा जाता है।
यहां आप बच्चों को बोटिंग भी करवा सकते हैं। आश्रम में एक संग्रहालय (Museum) है, जिसे गांधी स्मारक संग्रहालय कहा जाता है। इस संग्रहालय को काफी अच्छे तरह से डिजाइन किया गया है। इसके सिवा आश्रम के अंदर कई तरह के इमारत स्थित हैं , जो गेस्ट हाउस की तरह हैं।
सभी इमारतों के नाम अलग अलग रखे गए हैं। जिसमें से नंदिनी हाउस में विदेशों से आने वाले लोगों को ठहराया जाता है।विनोबा कुटीर- इसका नाम आचार्य विनोबा भावे के नाम पर रखा गया है, क्योंकि उन्होंने यहां पर अपना काफी समय गुजारा है। उपासना मंदिर- यह एक प्रार्थना मंदिर है, जहां खुली हवा और चिड़ियों की चहचहाहट आपका मन मोह लेगी। इसके सिवा यहां मीरा कुटीर, मगन निवास के नाम से भी एक कुटीर देखने को मिल जाएगी। (दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट जगह)
इसे भी पढ़ें-जानिए गुजरात राज्य से जुड़े कुछ बेहद दिलचस्प फैक्ट्स
कीर्ति मंदिर
कीर्ति मंदिर भारत के गुजरात के पोरबंदर शहर में यह स्थित है। यहां मोहनदास करमचंद गांधी के जन्मस्थान पर एक छोटा सा संग्रहालय बनाया गया है, जो उनकी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी की स्मृति के रूप में आप देख पाएंगे। यहां संग्रहालय में आपको गांधीजी द्वारा इस्तेमाल की गई वस्तुएं, कस्तूरबा की पेंटिंग और गांधी जी की कुछ पुरानी तस्वीरे देख सकते हैं। इसके सिवा यहां गांधीजी से संबंधित पुस्तकों की एक लाइब्रेरी भी मिलेगी।
Image Credit- Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों