होली खेलने के लिए जा रहे हैं मथुरा-वृंदावन, तो इन जगहों पर फ्री में रह सकती हैं महिलाएं

देशभर में 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में आज से होली शुरू भी हो गई है। अब से लगातार 25 मार्च तक यहां तरह-तरह के होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फूलों वाली होली, लठमार होली और रंगों वाली होली जैसे कई तरह के महोत्सव शामिल है।
मथुरा-वृंदावन जैसी होली का मजा आपको देश में और कहीं देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए इस समय लगभग हर कोई यहां जाने का प्लान बना रहा है। अगर आप भी अपनी गर्ल गैंग के साथ यहां जाना चाहती हैं, तो पैसों की चिंता छोड़ दें। क्योंकि यहां आपको ऐसे कई आश्रम मिलेंगे, जहां महिलाएं फ्री में रात गुजार सकती हैं। महिलाओं की सेफ्टी के लिए ये जगह सबसे अच्छी है।
कृष्ण कुटीर वृंदावन
- लोकेशन- HJPW+3G2, कृष्ण कुटीर, परिक्रमा मार्ग, वृन्दावन
- यह आश्रम उन महिला भक्तों के लिए है जो वृन्दावन में श्री कृष्ण के दर्शन के लिए आए हैं। यहां आपको सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण का अहसास होगा। \
इसे भी पढ़ें- होली पर जा रहे हैं मथुरा- वृन्दावन, तो इन फ्री की जगहों पर रुकें
मीरा सेवा सदन
- लोकेशन- ये जगह वृन्दावन में कृष्ण-बलराम मंदिर के पास स्थित है।
- ये जगह वृंदावन दर्शन के लिए आए महिलाओं को मुफ्त आवास और भोजन प्रदान करता है। आश्रम से जुड़ी डिटेल आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। ध्यान रखें कि होली के समय वृंदावन में काफी भीड़ होती है। इसलिए लगभग सभी आश्रम फुल हो जाते हैं। इसलिए आप समय से पहले बुकिंग करवा लें।
इसे भी पढ़ें- होली में मथुरा-बरसाना जाने का बना रही हैं प्लान तो जान लें कितना आएगा खर्च
परमार्थ निकेतन
- लोकेशन- ये जगह वृन्दावन में राधावल्लभ मंदिर के पास स्थित है।
- ये आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है। हालांकि, इसमें महिलाओं और पुरुषों दोनों को फ्री में रहने का अवसर मिलता है। (नोएडा में इन जगहों पर जाएं होली खेलने)
श्री मान मंदिर
- लोकेशन- वृन्दावन के लोई बाज़ार में स्थित यह आश्रम कृष्ण प्रेमियों के लिए बेस्ट है। (Delhi-NCR की इन जगहों पर खेली जाती है बेस्ट होली)
- ये जगह एक शांत वातावरण के लिए फेमस है। यहां महिलाएं फ्री में रह सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप शाम को यहां जाने की बजाय सुबह ही पहले आश्रम में अपने ठहरने की बात कर लें। क्योंकि होली के समय लगभग सभी आश्रम फुल हो जाते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।