Delhi-NCR की इन जगहों पर खेली जाती है बेस्ट होली, आप भी जाएं दोस्तों के साथ

होली आने में बस कुछ दिन बचे हैं। 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली को लेकर अभी से तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। अपने परिवार से दूर रहकर नौकरी करने वाले लोग होली पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जो होली पर ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलने की वजह से घर नहीं जा पा रहे हैं।
अब होली का त्योहार अगर अकेले कमरे में मनाने पड़े तो काफी बुरा लगता है। लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के प्लान कर सकते हैं। होली खेलने का असली मजा तो दोस्तों के साथ ही आता ही आता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ल-एनसीआर की ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां होली का त्योहार बड़े ही शानदार तरीके से खेला जाता है। अगर एक बार आप यहां चले गए, तो शाम तक आपका यहां से वापस आने का मन नहीं होगी।
होली रंगोत्सव (Holi Rangotsav)

- लोकेशन- शेरेटन नई दिल्ली, एयरपोर्ट हाईवे के पास 25 मार्च को होली का कार्यक्रम होने वाला है।
- सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यहां होली खेली जाएगी। यहां आप एक लाइव ढोल टीम, भांगड़ा डांस ग्रुप, रेन डांस सेटअप और डीजे ग्रुप के साथ होली खेलने का अवसर मिलेगा। साथ ही, खाने-पीने की भी सारी सुविधाएं यहां मौजूद है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में इन 5 जगहों पर करें होली सेलिब्रेट, डबल हो जाएगा त्योहार का मजा
हॉलीवुड संगीत महोत्सव (Holiwood Music Festival)

- लोकेशन- 25 मार्च 2024 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में होली का कार्यक्रम होने वाला है।
- यहां आप पटेल चौक मेट्रो स्टेशन से आ सकते हैं। इस साल यहां हॉलिवुड म्यूजिक फेस्टिवल सीजन 9 होने जा रहा है। ये जगह सभी उम्र के लोगों के लिए बेस्ट है।
सनबर्न होली वीकेंड

- लोकेशन- दिल्ली के महावीर एन्क्लेव में 23 मार्च 2024 को होली का कार्यक्रम रखा गया है।
- यहां आप दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती के लिए जा सकते हैं। यहां होली का कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक होने वाला है।
इसे भी पढ़ें- होली पर घर जाने के लिए बुक करानी है सस्ती फ्लाइट टिकट, इन टिप्स को करें फॉलो
हार्मनी फेस्ट

- लोकेशन- नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होली का महोत्सव होने जा रहा है। (दोस्तों के साथ इन पैकेज के जरिए बनाएं घूमने का प्लान)
- यहां आप 25 मार्च को होली खेलने जा सकते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ टेस्टी फूड के साथ डीजे होली पार्टी का मजा उठा सकते हैं। मेट्रो से यहां पहुंचना आसान है।
Holi Hai -The Land Of Colours

- लोकेशन- शहीद जीत सिंह मार्ग, ब्लॉक सी, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली में होली खेलने जा सकते हैं।
- होली खेलने के लिए ये जगह सबसे अच्छी हो सकती है कि अगर आप यहां दोस्तों के साथ जाने का प्लान करते हैं। खुले आसमान के नीचे, डीजे की ताल पर रंगों के साथ खेलने का मजा अलग ही होता है।
इसे भी पढ़ें- इस ट्रेन की टिकट के साथ कर सकते हैं पूरे भारत में फ्री ट्रैवल, जानें कैसे
स्पोर्ट्स क्लब, गुरुग्राम

अगर आप गुरुग्राम में कहीं होली खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगह बेस्ट है। यहां आप लाइव सिंगर के साथ होली का मजा उठा सकते हैं। यहां सुबह 11 बजे से होली की पार्टी शुरू होने जा रही है। यहां कोकटेल पार्टी के साथ-साथ मजेदार फूड स्टॉल का भी मजा आप उठा सकते हैं।
ध्यान रखें कि इन जगहों पर होली खेलने के लिए आपको एंट्री फीस देनी पड़ेगी। आप इनके अधिकारी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।