herzindagi
image

Flight Number Code Hacks: इस एक हैक्स से घर बैठे जान सकते हैं अपनी Flight से जुड़ी सभी जानकारी, फॉलो करें ये स्टेप्स

Flight Tips And Hacks: अगर आप भी फ्लाइट से यात्रा करने जा रहे हैं, तो इस एक ट्रिक की मदद से फ्लाइट स्टेटस से लेकर अन्य सभी जानकारी चंद मिनट में प्राप्त कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-28, 17:42 IST

Flight Code Number Hacks And All Details: अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि किसी काम के लिए एक जगह से दूसरी तरह सबसे तेज गति से पहुंचना हो तो किस यातायात माध्यम के द्वारा पहुंचा जा सकता है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? शायद आपका जवाब-फ्लाइट हो।

आज भारत में फ्लाइट से यात्रा करना आम बात हो चुकी है। देश के कई बड़े शहरों से हर एक मिनट में फ्लाइट उड़ान भरती है। खासकर, जब विदेश जाना होता है, तो फ्लाइट से ही जाना पड़ता है।

हवाई यात्रा के द्वारा तेज गति से एक जगह से दूसरी जगह पहुंच तो जाते हैं, लेकिन फ्लाइट को लेकर अक्सर यह देखा जाता है कि फ्लाइट भी कई-कई घंटे विलम्ब से चलती या कई बार बोर्डिंग रनवे भी बदल जाती है, जिसकी वजह से यात्रियों को बहुत परेशानी होती है।

इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा ट्रैवल हैक्स बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके फ्लाइट से जुड़ी सभी जानकारी घर बैठे-बैठे मालूम कर सकते हैं।

फ्लाइट का स्टेटस कैसे चेक करें?

Flight Code Number Hacks

अगर आप घर बैठे-बैठे फ्लाइट स्टेटस मालूम करना चाहते हैं, तो बहुत आसानी से आप चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है। फॉलो करें ये आसान स्टेप्स-

  • सबसे पहले अपना मोबाइल निकाल लीजिए।
  • अब अपने फ्लाइट नंबर कोड को खुद को मैसेज कर लीजिए।
  • खुद को फ्लाइट नंबर कोड मैसेज करने के बाद मैसेज को एक सेकंड के लिए प्रेस करें।
  • जब आप फ्लाइट कोड को प्रेस करेंगे तो आपको Preview flight का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप Preview flight का क्लिक करेंगे आपको फ्लाइट से जुड़ी सभी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

इसे भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर नहीं होगा आपका ट्रॉली बैग मिसप्लेस, जाने से पहले कर लें ये 3 काम

Preview flight पर क्लिक करने से क्या जानकारी मिलेगी?

flight code number hacks to find status

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर बताए गए फ्लाइट हैक्स को फॉलो करते हैं, तो आपको फ्लाइट से सम्बंधित सभी जानकारी मिल सकती है। जैसे-

  • फ्लाइट टाइमली है या नहीं।
  • फ्लाइट टाइमली नहीं है, तो कितनी देर बाद उड़ान भरेगी।
  • फ्लाइट किस रनवे या गेट नंबर से उड़ान भरेगी।
  • इसके अलावा, इस हैक की मदद से यह भी मालूम चल जाएगा कि फ्लाइट में रखा आपका बैग कहां मिलेगा।

क्या एंड्रॉयड फोन से चेक कर सकते हैं फ्लाइट स्टेटस?

flight code number hacks to find status tips

अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस ट्रिक को सिर्फ आईफोन से ही देखा जा सकता है, तो आप गलत हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ट्रिक को एंड्रॉयड में भी फॉलो कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Children Train Ticket Rules: बच्चों के लिए Half Train Ticket बुक करना है बहुत आसान, जानें पूरा प्रोसेस

 

ऐसे भी मालूम कर सकते हैं फ्लाइट स्टेटस

अगर आप अपनी फ्लाइट से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो कई ऐप का सहारा भी ले सकते हैं। जैसे-फ्लाइटस्टैट्स, फ्लाइटअवेयर और गूगल फ्लाइट्स जैसी ऐप से चंद मिनटों में फ्लाइट से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।