Fri Oct 9, 2026 | Updated 02:02 PM IST

फेस्टिव सीजन में करना है सैर-सपाटा, इन आसान टिप्स से करें प्लानिंग; सफर रहेगा बजट में

फेस्‍ट‍िव सीजन में लोगों के पास छुट्ट‍ियों की भरमार होती है। ऐसे में ज्‍यादातर लोग घूमने की प्‍लानि‍ंग करते हैं, लेक‍िन कुछ लोग बजट ब‍िगड़ने के कारण प्लान कैंस‍िल कर देते हैं। ऐसे में हम आपको बजट ट्र‍िप प्‍लान करने के कुछ टि‍प्‍स दे रहे हैं।
Updated:- 2026-10-09, 12:19 IST
budget trip planning in festive season

नवरात्रि के साथ ही फेस्‍ट‍िव सीजन शुरू हो जाता है। इस दौरान कई लोगों को ऑफिस से छुट्टियां मिलती हैं, तो बच्चों के स्कूल में भी छुट्टी रहती है। ऐसे में फैम‍िली या फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन ही जाता है। कोई ह‍िल स्‍टेशंस पर जाना चाहता है, तो किसी को धार्मिक जगहों पर घूमना पसंद होता है, लेकिन त्योहारों के समय घूमने का खर्च आम दिनों के मुकाबले ज्यादा हो ही जाता है।

ट्रेन, फ्लाइट या बस की टिकट से लेकर होटल रूम तक, कई चीजों के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में घूमने का प्लान बना रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर अपना खर्च कम कर सकती हैं। इससे सफर भी अच्छा रहेगा और बजट भी नहीं बिगड़ेगा।

फेस्‍ट‍िव सीजन में बजट ट्र‍िप कैसे प्‍लान करें?

हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स दे रहे हैं ज‍िससे फेस्‍ट‍िव सीजन की ट्र‍िप आपकी यादगार होने के साथ-साथ बजट में होगी।

budget trip planning in festive season

image credit- magnific

1. घूमने की जगह पहले देख लें

अगर आप त्योहारों की छुट्टियों में कहीं बाहर जाने की सोच रही हैं, तो सबसे पहले अपना डेस्‍ट‍िनेशन डि‍साइड कर लें। इसके लिए परिवार के लोगों की पसंद, क‍ितने द‍िन की छुट्टियां हैं और अपने बजट का ध्यान रखें। ऐसी जगह जाएं, जहां आप कम समय में घूम सकें और आने-जाने में बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च न हों। जगह ड‍िसाइड करने के बाद वहां जाने का सही समय और घूमने लायक जगहों के बारे में जानकारी ले लें। इससे वहां पहुंचने के बाद इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और आपका समय भी बचेगा।

यह भी पढ़ें- ट्रैवल के समय ये स्मार्ट और ट्रेंडी चीजें रखें साथ, सफर होगा आसान और स्टाइलिश

2. ट्रेन, फ्लाइट और बस की टिकट पहले ही बुक करें

त्योहारों के समय बहुत से लोग अपने घर जाते हैं या घूमने के ल‍िए निकलते हैं। ऐसे में ट्रेन, फ्लाइट और बस में सीट मिलना मुश्किल होता है। ऐन टाइम पर ट‍िकट बुक करने पर फेयर भी कुछ ज्‍यादा ही बढ़ा हुआ म‍िलता है। ऐसे में आप पहले ही ट‍िकट बु‍क कर लें। जब आप ट‍िकट बु‍क करें तो दूसरे फेयर से भी तुलना कर लें।

3. होटल बुक करते समय सिर्फ किराया न देखें

घूमने का बजट बनाते समय होटल का खर्च भी होता है। ऐसे में ऐन टाइम पर बुक‍िंग करने से हाेटल या होमस्‍टे का चार्ज भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आप पहले ही बुक‍िंग करें। साथ ही स‍िर्फ कीमत पर फोकस करने के बजाय यह भी देखें कि जगह साफ-सुथरी है या नहीं और वहां से घूमने वाली जगहों तक पहुंचना आसान है या नहीं। कभी-कभी शहर से बहुत दूर सस्ता कमरा लेने पर आने-जाने में ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं। इसलिए होटल की जगह और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी देखकर ही बुक करें।

budget trip planning in festive season (2)

image credit- magnific

4. घूमने से पहले अपना बजट बना लें

ट्र‍िप पर निकलने से पहले यह अंदाजा लगा लें कि कुल कितना खर्च हो सकता है। इसमें टिकट, होटल, खाना, घूमने की टिकट और ट्रांसपोर्ट का खर्चा भी शामिल करें। अगर शॉपिंग करनी है, तो उसके लिए भी एक अमाउंट ड‍िसाइड कर लें। इसके अलावा कुछ पैसे अचानक होने वाले खर्च के लिए भी अलग रखें।

फेस्टिव सीजन में घूमते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आप फेस्‍ट‍िव सीजन में घूमने की प्‍लान‍िंग कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • घूमने वाली जगहों के खुलने और बंद होने का समय पहले देख लें।
  • खाने-पीने के लिए हर बार महंगे रेस्टोरेंट में न जाएं। स्‍ट्रीट फूड बेस्‍ट रहेंगे।
  • जहां पॉस‍िबल हो, वहां पैदल जाएं और पब्‍ल‍िक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
  • ऑनलाइन बुकिंग करते समय वेबसाइट या ऐप की सही जानकारी लें।
  • बहुत सस्ता ऑफर देखकर बिना जांच-पड़ताल के पैसे जमा न करें।
  • त्योहारों के समय भीड़ को देखते हुए ट्र‍िप के लिए थोड़ा एक्‍स्‍ट्रा समय रखें।

यह भी पढ़ें- South India Adventure Trip: ट्रेकिंग से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स तक, अक्टूबर में साउथ इंडिया ट्र‍िप में करें ये एडवेंचर्स

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।