Wed Oct 7, 2026 | Updated 09:17 PM IST

शॉपिंग से क्यों मिलती है खुशी? जानें Retail Therapy के पीछे छिपी साइकोलॉजी

तनाव या मूड खराब होने पर अचानक शॉपिंग की बात आ जाएं, तो माइंड फ्रेश लगता है। यह सिर्फ एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि 'रिटेल थेरेपी' का असर है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Updated:- 2026-10-07, 19:22 IST
image

अक्सर जब लोग किसी बात को लेकर परेशान होते हैं या मानसिक रूप से तनाव में उलझे होते हैं, और अचानक उनसे शॉपिंग पर चलने के लिए कह दिया जाए, तो वे तुरंत खुश महसूस करने लगते हैं। साथ ही वे तुरंत शॉपिंग के लिए तैयार भी हो जाते हैं। अपनी पसंद की कोई भी चीज खरीदना या ऑनलाइन स्टोर्स पर सामान देखना मन को एक अजीब सा सुकून देता है। अगर आप भी इस बात की वजह अभी तक समझ नहीं पाई हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको रिटेल थेरेपी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

रिटेल थेरेपी के पीछे का वैज्ञानिक कारण

मनोविज्ञान और न्यूरोसाइंस की मानें तो 'रिटेल थेरेपी' के पीछे एक गहरा वैज्ञानिक कारण छिपा है, जो हमारे तनाव और उदासी को कम करके तुरंत खुशी का एहसास देता है। आइए जानते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण-

1. डोपामाइन का सीक्रेट

जब भी आप अपनी किसी पसंदीदा चीज को खरीदने का मन बनाती हैं, तो आपका दिमाग डोपामाइन नाम का 'हैप्पी हार्मोन' रिलीज करता है। न्यूरोसाइंस के अनुसार, चीज को खरीदने से ज्यादा उसे खरीदने की उम्मीद और चुनने की प्रक्रिया दिमाग को खुशी और एक्साइटमेंट देती है।

2 - 2026-10-07T190044.308

2. जिंदगी पर कंट्रोल का अहसास

जब भी कोई इंसान स्ट्रेस या मानसिक तनाव में होता है, तो उसे लगता है कि उसकी जिंदगी या परिस्थितियों पर उसका कोई कंट्रोल नहीं रहा, लेकिन शॉपिंग करते समय जब वह अपनी पसंद से रंग, साइज और ब्रांड्स चुनने का फैसला लेता है, तो उसे लगता है कि अपनी खुशियों पर उसका दोबारा कंट्रोल आ गया है।

3. तनाव से ध्यान भटकना

तनावपूर्ण माहौल या किसी भी तरह की परेशानी से ध्यान हटाने के लिए शॉपिंग एक सबसे बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है। मॉल में घूमना, नए-नए प्रोडक्ट्स देखना और अपनी पसंदीदा चीज को एक्सप्लोर करना आपके दिमाग को कुछ देर के लिए सारी चिंताओं से दूर रख देता है।

बजट में रहकर कैसे लें रिटेल थेरेपी का मजा?

अगर आप भी मूड ऑफ होने पर शॉपिंग के जरिए मूड बूस्ट करना चाहती हैं, तो फिजूलखर्ची से बचने के लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखें -

  • हर बार महंगी या बड़ी चीज खरीदना जरूरी नहीं है। आप सिर्फ अपनी जरूरत की कोई छोटी-सी पसंदीदा चीज खरीदकर भी अपने मन को खुश कर सकती हैं। इससे भी वही डोपामाइन हार्मोन रिलीज होगा और स्ट्रेस कम होगा।
  • अगर आप ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो अपने मूड को बूस्ट करने के लिए स्टेशनरी, छोटे पौधे, किताबें या कोई खूबसूरत एक्सेसरीज जैसी बजट-फ्रेंडली चीज खरीद सकती हैं।

1 - 2026-10-07T190042.822

निष्कर्ष: अगर आप भी तनाव में होने के बावजूद शॉपिंग का नाम सुनते ही खुश हो जाती हैं, तो यह कोई अजीब बात नहीं है, बल्कि इसके पीछे ऊपर बताए गए वैज्ञानिक कारण हैं। सही सीमा में रहकर की गई रिटेल थेरेपी सिर्फ पैसे खर्च करना नहीं है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत करने और अस्थायी तनाव से राहत देने का एक बेहतरीन तरीका है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

(Image Credit: magnific)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।