अगर आप भी एक सोलो ट्रेवलर हैं तो आपको पता होगा कि यात्रा के दौरान सेफ्टी का ध्यान रखना कितना जरुरी होता है। खासकर महिलाओं के लिए यह जरूरी होता है कि जब भी वह यात्रा पर निकलती हैं तो उनके पास कुछ ना कुछ सेफ्टी का सामान जरूर होना चाहिए। आज के समय में भी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के कई मामले सामने आ चुके हैं।
शॉक इफेक्ट वाली चीज
शॉक इफेक्ट वाली कई चीजें बाजार में मिलती हैं। ऐसे में आपको शॉक इफेक्ट वाली सेफ्टी टॉर्च जरूर अपने साथ जरूर रखना चाहिए। अगर आप अकेले यात्रा करती हैं तो यह चीजें आपकी सेफ्टी के लिए काफी जरूरी होता है।
सेफ्टी रॉड्स भी रखें
आजकल फोलडेबल सेफ्टी रॉड भी मिलता है। ऐसे में आपको अपने साथ यात्रा पर जाने के समय अपने पर्स में फोलडेबल सेफ्टी रॉड जरूर रखना चाहिए। कई बार अचानक से कोई आप पर हमला करने की कोशिश करता है ऐसी स्थिती में आप उस पर वार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-लंबे सफर में जाते हुए आखिर हम सो क्यों जाते हैं?
पेपर स्प्रे
पेपर स्प्रे तो हर उन महिलाओं को अपने साथ रखना चाहिए जो देर रात यात्रा करती हैं। हालांकि अगर आप दूर के सफर में अकेले जा रही हैं तब भी आपको अपने साथ पेपर स्प्रे कैरी करना चाहिए। इसके साथ आपको अनजान लोगों से ज्यादा बातचीत करने से बचना चाहिए। अकेले में शांत और सुनसान रास्तों में अकेले यात्रा करने से बचना चाहिए। इसके साथ ध्यान रखें कि किसी भी होटल में बुकिंग से पहले आनलाइन उस होटल का रेटिंग जरूर चेक कर लें। कम बजट के कारण आपको लापरवाही नहीं बर्तनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें-लंबी ट्रेन यात्रा को बनाना चाहते हैं आरामदायक, तो जरूर फॉलो करें ये स्टेप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-freepik, amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों