जिम कॉर्बेट में सफारी करते समय ना करें ये 5 गलतियां

कई लोग वीकेंड पर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जानें का प्लान करते हैं। यहां होने वाली सफारी की काफी अधिक लोकप्रियता है। इस सफारी का आनंद केवल भारतीय नही बल्कि विदेश के लोग भी लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी जिम कॉर्बेट में सफारी करने का प्लान कर रही हैं तो भूलकर भी ना करें यह 5 गलतियां।
जिम कॉर्बेट में ना करें ये गलतियां
- सूर्यास्त के बाद न चलाएं गाड़ी।
- किसी भी प्रकार का फायर आर्म्स लेकर जिम कॉर्बेट ना जाएं।
- जिम कॉर्बेट में धूम्रपान ना करें।
- न खाएं नॉन वेज और न पकाएं खाना।
- फोटो क्लिक करते हुए फ्लैश का इस्तेमाल न करें।
- प्रतिबंधित जोन में ना जाएं।
- जानवरों को देख शोर न करें।
- सफारी के दौरान न बजाएं गाना।
- सफारी के दौरान हॉर्न ना बजाएं।
जिम कॉर्बेट जाने से पहले इन बातों को जाने लें
अगर आप भी अपने परिवार को साथ जिम कॉर्बेट जानें का प्लान कर रही हैं तो आपको यह गलतियां भूलकर भी नही करनी चाहिए। कई लोग ऐसे होते है जिन्हे इन रूल के बारे में पता नही होता है। ऐसे में आपको और आपके साथ जाने वाले सभी लोगों को इन बातों की जानकारी होना काफी ज्यादा जरूरी है।
इसे भी पढ़ें:जिम कॉर्बेट में बाघ की दहाड़ों के रोमांचक सफर का मजा उठाइए
कैसे पहुंचे जिम कॉर्बेट
जिम कॉर्बेट का नजदीकी रेलवे स्टेशन भी रामनगर ही है। दिल्ली से रामनगर के लिए सीधी ट्रेन भी चलती है।अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहती हैं तो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क दिल्ली से करीब 260 किलोमीटर दूर है और कॉर्बेट के पास स्थित रामनगर यहां का प्रमुख शहर है। वही हवाई मार्ग के जरिए, आपको पटनगर हवाई अड्डे पर उतरना होगा जो पार्क से 50 किमी दूर है। वहां से गाड़ी बुक करके आप जिम कॉर्बेट पहुंच सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को लेकर आखिर क्यों हो रहा है हंगामा?
कब जाएं जिम कॉर्बेट
जिम कॉर्बेट जाने का बेस्ट समय नवंबर से जून के महीने के बीच है क्योंकि इस दौरान पार्क टूरिस्ट्स के लिए खुला रहता है लेकिन जैसे ही मानसून का सीजन आता है जिम कॉर्बेट पार्क को बंद कर दिया जाता है। बारिश के कारण अंदर जाना संभव नहीं होता हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।