Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:04 PM IST

DMRC: दिल्ली मेट्रो में खोए हुए सामान को वापस पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, जान लें पूरा प्रोसेस

Delhi Metro: अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं और आपका सामान कहीं मेट्रो में छूट जाता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस आर्टिकल में बताए गए ट्रिक के जरिए अपने सामान को वापिस पा सकते हैं।
Updated:- 2024-08-14, 14:19 IST
delhi metro interesting facts

दिल्ली में रहने वालों के लिए मेट्रो ट्रेन हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है। रोज ड्यूटी पर जाने वाले पैसेंजरों की इसमें इतनी भीड़ होती है कि रोजाना बैठने के लिए सीट मिल ही जाए, ये जरूरी नहीं है। अधिकतर लोगों को लंबी दूरी भी खड़े होकर ही तय करना पड़ता है। इसी चक्कर में कई बार आपाधापी में गलती से सामान छूट जाता है। ऐसे में, अधिकांश लोग खोए हुए सामान के वापस मिलने की उम्मीद छोड़कर लोग आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है आप चाहें तो दिल्ली मेट्रो में अपने खोए हुए सामानों को वापस हासिल कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको सही तरीका जानना होगा। चलिए इसमें हम आपकी मदद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इसके लिए दिल्ली मेट्रो में शिकायत करके आप अपने सामान वापस पा सकते हैं।

DMRC से खोया हुआ सामान कैसे मिलेगा?

Delhi metro rule

दिल्ली मेट्रो में अगर आपका सामान खो गया है, तो इसे पाने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों को अपना सकती हैं। ऑफलाइन तरीके की बात करें तो कोई सामान मेट्रो ट्रेन या स्टेशन पर छूटने के 48 घंटे के अंदर किसी नजदीकी मेट्रो स्टेशन पर जाकर कस्टमर केयर सेंटर पर जाएं। यहीं पर आपकी सुनवाई की जाएगी। इसके साथ आपके सामान वापस लाने की पूरी कोशिश भी की जाएगी। वहीं, अगर आप 48 घंटे से ज्यादा देर करते हैं, तो इसके लिए मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस से कांटेक्ट कर सकते हैं। यहां से आपको अगर कोई मदद नहीं मिलती है, तो आप ऑनलाइन प्रोसेस की तरफ रुख कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मेट्रो में मिलती है ये शानदार सुविधाएं, क्या आपने उठाया है इसका फायदा

दिल्ली मेट्रो में खोए हुए सामान को वापस पाने का ऑनलाइन तरीका

delhi metro lost and found department

  • दिल्ली मेट्रो में खोए हुए सामान को वापस पाने के लिए सबसे पहले आपको क्रोम पर  DMRC लिख कर सर्च करना है। 
  • यहां डीएमआरसी का पोर्टल लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। 
  • अब, थोड़ा नीचे स्क्रॉल करके लॉस्ट एंड फाउंड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • नेक्स्ट पेज में आपको लिस्ट ऑफ लॉस्ट एंड फाउंड का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।

इसे भी पढ़ें: Metro Facts: क्या आपको पता है दिल्ली मेट्रो के सीक्रेट? जानने के लिए पढ़ें

  • इसके बाद यहां पर आपको पूरी लिस्ट मिल जाएगी, आप नाम से अपना आइटम ढूंढ सकते हैं।
  • इस लिस्ट में आपको स्टेशन नाम से लेकर रिसीविंग डेट और टाइम भी शो हो जाएगा।
  • आप सब कुछ देखकर अपने आइटम की पहचान करके उसे वापस पा सकते हैं।
  • हालांकि, इसके लिए आपको लॉस्ट एंड फाउंड डिपार्टमेंट से बात करनी होगी और अपने सामान को वापस पाने के लिए क्लेम भी करना होगा। साथ ही, इसके लिए अपना आईडी प्रूफ भी पास में रखना होगा।

इसे भी पढ़ें: 15 अगस्त के दिन दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल जारी, जानें स्वतंत्रता दिवस पर कितने बजे से मिलेगी पहली मेट्रो

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।