Diwali 2026 Abu Dhabi Trip: थीम पार्क से लेकर दि‍वाली फीस्ट तक, जानें क्यों फैमिली गेटअवे के लिए परफेक्ट है अबू धाबी?

अगर आप द‍िवाली पर व‍िदेश घूमने का प्‍लान बना रही हैं, तो अबू धाबी की ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं। हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे ह‍ैं।
Updated:- 2026-10-13, 16:19 IST
image

दिवाली पर अगर आप घर से दूर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रही हैं, तो इस बार अबू धाबी के बारे में सोच सकती हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ स्‍पेशल है। यहां एक तरफ बड़े-बड़े थीम पार्क हैं, जहां बच्चे और बड़े मिलकर खूब मस्ती कर सकते हैं, तो दूसरी तरफ खूबसूरत बीच, म्यूजियम और रेगिस्तान में घूमने का मौका भी मिलता है।

इतना ही नहीं, दिवाली के मौके पर इंडि‍यन खाने और फेस्‍ट‍िवल की रौनक का मजा भी लिया जा सकता है। भारत के कई बड़े शहरों से यहां पहुंचने में करीब 3 से 4 घंटे लगते हैं। ऐसे में क्यों न दिवाली की छुट्टियों में फैम‍िली के साथ कुछ दिन बिताने के लिए अबू धाबी की ट्र‍िप प्‍लान कर ली जाए। हम आपको इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Diwali 2026 पर फैमिली ट्रिप के लिए अबू धाबी क्यों जाएं?

दिवाली की छुट्टियों में फैम‍िली के साथ घूमने का प्लान बनाते समय सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि ऐसी जगह कहां जाएं, जहां बच्चों को भी मजा आए और बड़े भी बोर न हों। ऐसे में अबू धाबी इस मामले में ए‍क अच्छा ऑप्शन है। यहां घूमने-फिरने के साथ खाने-पीने, शॉपिंग और आराम करने के भी कई ऑप्शंस म‍िल जाते हैं। इस ट्रिप की कई खास बातें हैं। जैसे-

  • भारत के कई बड़े शहरों से अबू धाबी की फ्लाइट करीब 3 से 4 घंटे की है।
  • बच्चों के लिए थीम पार्क, बड़ों के लिए म्यूजियम और बुजुर्गों के लिए आराम से घूमने वाली जगहें हैं।
  • बीच पर घूमने, साथ में खाना खाने और नई जगहें देखने का मजा भी ले सकती हैं।
  • आप अपने बजट और छुट्टियों के हिसाब से छोटा या लंबा ट्रिप प्लान कर सकती हैं।

abu dhabi trips on diwali 2026

 

image credit- abu dhabi tourism

बच्चों के साथ अबू धाबी के इन थीम पार्क में करें मस्ती

अगर आपके परिवार में बच्चे हैं, तो अबू धाबी के यास आइलैंड को घूमने की लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां कई बड़े थीम पार्क हैं, जहां एडवेंचर राइड्स और एंटरटेनमेंट के अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे।

यास आइलैंड के थीम पार्क:यहां बच्चों के साथ बड़े भी राइड्स और दूसरी एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद और बच्चों की उम्र के हिसाब से पार्क देख सकती हैं। इनमें ये थीम पार्क शाम‍िल हैं- 

  • वार्नर ब्रॉस वर्ल्ड अबू धाबी (Warner Bros. World Abu Dhabi)
  • सीवर्ल्ड अबू धाबी (SeaWorld Abu Dhabi)
  • फेरारी वर्ल्ड अबू धाबी (Ferrari World Abu Dhabi)

स्नो अबू धाबी: रेगिस्तान वाले देश में बर्फ का मजा लेना अपने आप में ही खास है। यहां आप फैम‍िली के साथ बर्फीले माहौल में समय बिता सकती हैं।

टीमलैब फेनोमेना अबू धाबी: अगर बच्चों को कलर्स, रोशनी और अलग तरह के आर्ट एक्सपीरियंस पसंद हैं, तो यह जगह उन्हें काफी पसंद आएगी।

बस ध्यान रखें कि हर पार्क का टिकट और समय अलग हो सकता है। इसलिए जाने से पहले टिकट, खुलने का समय और बच्चों के लिए राइड्स से जुड़ी शर्तें जरूर देख लें।

दिवाली की छुट्टियों में अबू धाबी में क्या-क्या एक्सप्लोर करें?

थीम पार्क के अलावा भी अबू धाबी में घूमने के लिए कई जगहें म‍िल जाएंगी। आप अपनी ट्रिप में ऐसी जगहों को शामिल कर सकती हैं, जहां फैम‍िली के सभी लोग साथ में कुछ नया देख सकें। जैसे-

  • शेख जायद ग्रैंड मस्जिद: अबू धाबी की यह फेमस मस्जिद अपनी खूबसूरत बनावट के लिए जानी जाती है। इसकी वास्‍तुकला देखने लायक है।
  • लूव्र अबू धाबी: अगर आपको कला और इतिहास में इंटरेस्‍ट है, तो इस म्यूजियम को अपनी लिस्ट में रखें।
  • कसर अल वतन: यह अपनी खूबसूरत इमारत के लिए जाना जाता है। परिवार के साथ आप यहां घूम सकती हैं।
  • रेगिस्तान की सैर: डेजर्ट सफारी के दौरान रेगिस्तान का अलग नजारा देखने को मिलेगा। जो भी अबू धाबी जाता है, यहां जरूर जाता है।
  • BAPS हिंदू मंदिर: अगर आप ट्रिप में धार्मिक जगह भी शामिल करना चाहती हैं, तो यहां आपको BAPS मंदिर घूमने का भी मौका म‍िलेगा।

abu dhabi trips on diwali 2026 (3)

image credit- abu dhabi tourism

बीच पर बिताएं सुकून भरे पल

दिवाली की छुट्टियों में घूमने का मतलब सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाना नहीं है। कभी-कभी फैमि‍ली के साथ आराम से समय बिताना भी जरूरी होता है। ऐसे में अबू धाबी के बीच पर आप रेस्‍ट कर सकती हैं। यहां पर सादियात आइलैंड के पास खूबसूरत बीच हैं। इसके अलावा यहां म्यूजियम और दूसरी जगहें भी हैं।

अबू धाबी: फैमिली ट्रिप का क्विक गाइड

एक्‍सपीर‍ियंस किसके लिए बेस्ट काम की टिप्‍स
थीम पार्क बच्चों और बड़ों के लिए जाने से पहले टिकट और खुलने का समय जरूर चेक कर लें
दार्शनिक स्थल इतिहास और कला प्रेमियों के लिए शेख जायद मस्जिद में ड्रेस कोड याद रखें
दिवाली फीस्ट फैमिली के साथ खाने-पीने के लिए नमक रेस्टोरेंट में 10 साल तक के बच्चों के लिए खाना फ्री हो सकता है
होटल स्टे फैमिली हॉलिडे 1-15 नवंबर 2026 के बीच बुकिंग पर 25% तक की छूट मिल सकती है

यहां स्‍टे करने पर म‍िलेगा बंपर ड‍िस्‍काउंट

आपको सबसे पते की बात बता दें क‍ि रिक्सोस प्रीमियम सादियात आइलैंड की ओर से 1 से 15 नवंबर 2026 के बीच कम से कम दो रात स्‍टे करने पर बेस्ट अवेलेबल रेट पर 25% तक की छूट भी दी जा रही है। इसके अलावा, कुछ सेलेक्‍टेड रूम में बच्चों के स्‍टे और खाने-पीने की सुविधा भी म‍िल सकती है, लेक‍िन बुकिंग से पहले होटल की शर्तें जरूर पढ़ लें।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने UAE में किया था पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, जानें इससे जुड़ी 5 खास बातें

दिवाली पर अबू धाबी में इंड‍ियन खाने और शॉपिंग का भी लें मजा

विदेश में दिवाली मनाने का मतलब यह नहीं है कि आपको अपने पसंदीदा खाना खाने का माैका नहीं म‍िलेगा। आप अबू धाबी में फेस्‍ट‍िवल के समय इंड‍ियन कुजीन का मजा ले सकती हैं।

  • दिवाली फीस्ट: 6 से 8 नवंबर 2026 तक नमक रेस्टोरेंट में दिवाली टेबल का आयोजन क‍िया जाएगा। यहां आप चाट, तंदूरी ड‍िशेज, अलग-अलग राज्यों के खाने और मिठाइयों का मजा ले सकती हैं। इसकी कीमत करीब 4200 रुपये पर पर्सन होगा। हालांक‍ि, 10 साल या उससे कम उम्र के दो बच्चों के लिए खाना मुफ्त भी हो सकता है।
  • दिवाली की शॉपिंग: धनतेरस और दिवाली पर खरीदारी करना पसंद है, तो द गैलेरिया, अल मरियाह आइलैंड भी आप जा सकती हैं। यहां लग्जरी फैशन ब्रांड और कई इंटरनेशनल ब्रांड मिल जाएंगे।

abu dhabi trips on diwali 2026 (4)

image credit- abu dhabi tourism

दिवाली ट्रिप के लिए कौन-से पैकेज देख सकते हैं?

अगर आप टिकट, होटल और घूमने की जगहों की प्लानिंग खुद नहीं करना चाहती, तो ट्रैवल पैकेज भी देख सकती हैं। जैसे-

  • उताजो का 6 रात वाला पैकेज: इसकी शुरुआती कीमत करीब 83,325 रुपये पर पर्सन है। इसमें होटल में स्‍टे, नाश्ता, एयरपोर्ट ट्रांसफर, शेख जायद ग्रैंड मस्जिद, लूव्र अबू धाबी, यास आइलैंड के एक थीम पार्क जैसे- वार्नर ब्रॉस वर्ल्ड अबू धाबी और सीवर्ल्ड अबू धाबी और डेजर्ट सफारी जैसी फैस‍िल‍िटी शामिल हैं।
  • थॉमस कुक का 3 रात वाला पैकेज: इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,36,500 रुपये पर पर्सन है। इसमें टीमलैब फेनोमेना, कसर अल वतन, स्नो अबू धाबी और यास आइलैंड के दो थीम पार्क शामिल हैं। पैकेज में शहर घूमने और BAPS हिंदू मंदिर जाने का मौका भी मिलेगा।

य‍ह भी पढ़ें: संसार के इन मुस्लिम आबादी वाले देशों में हैं भव्य हिंदू मंदिर, हर रोज होती है पूजा-पाठ

बस ध्यान दें कि ये शुरुआती कीमतें हैं। बुकिंग के समय पैकेज में शामिल सुविधाएं, फ्लाइट, होटल, वीजा और दूसरी शर्तें जरूर देख लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- abu dhabi tourism

FAQ
अबू धाबी जाने के लिए वीजा कैसे मिलेगा?
भारतीय पर्यटकों को अबू धाबी के लिए आसान ऑनलाइन ई-वीजा (E-Visa) मिल जाता है। अगर आपके पास यूएस या यूके का वीजा है, तो ऑन-अराइवल वीजा भी मिल सकता है।
अबू धाबी घूमने का सबसे सही मौसम कौन सा है?
अबू धाबी घूमने के लिए नवंबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान वहां का मौसम बहुत सुहावना और खुशनुमा रहता है।
क्या अबू धाबी में भारतीय करेंसी चलती है?
अबू धाबी में 'यूएई दिरहाम' (AED) चलता है। आप वहां इंटरनेशनल डेबिट/क्रेडिट कार्ड, फॉरेक्स कार्ड इस्तेमाल कर सकती हैं या भारतीय रुपये को दिरहाम में बदलवा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।