
20 अक्टूबर 2025 के दिन दीपावली का महा-पर्व मनाया जाएगा। यह दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ रहा है जो अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। चूंकि आज के दिन अमावस्या प्रदोष काल में रहेगी, इसलिए लक्ष्मी पूजा और गणेश पूजा का विशेष शुभ मुहूर्त शाम को 06 बजकर 56 मिनट से 8 बजकर 04 मिनट तक रहेगा जिससे आज का दिन धन, सुख और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और शक्तिशाली बन जाता है। इसके अलावा, एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी ने हमें बताया कि आज के दिन खरीदारी से लेकर पूजा-पाठ तक के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जिन्हें आप आज का पंचांग देखकर जान सकते हैं।
| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी (दोपहर 03 बजकर 44 मिनट तक)/अमावस्या | हस्त (रात 08 बजकर 17 मिनट तक)/चित्रा | सोमवार | वैधृति | शकुनि |

| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 24 मिनट |
| सूर्यास्त | शाम 05 बजकर 45 मिनट |
| चंद्रोदय | सुबह 04 बजकर 48 मिनट |
| चंद्रास्त | शाम 04 बजकर 40 मिनट |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 44 मिनट से सुबह 05 बजकर 34 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक |
| गोधुली मुहूर्त | शाम 05 बजकर 46 मिनट से शाम 06 बजकर 12 मिनट तक |
| प्रदोष काल | शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक |
| लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त | शाम 06 बजकर 56 मिनट से रात 08 बजकर 04 मिनट तक |
| निशिता काल | रात 11 बजकर 41 मिनट से अगले दिन सुबह 12 बजकर 31 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | सुबह 07 बजकर 49 मिनट से सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक |
| गुलिक काल | दोपहर 01 बजकर 31 मिनट से दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक |
| यमगंड | सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक |

20 अक्टूबर 2025 का दिन दीपावली के कारण धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टि से अत्यधिक खास है। धार्मिक रूप से, इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे जिसके उपलक्ष्य में पूरी अयोध्या को दीपों से सजाया गया था। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस रात को धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणेश जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस रात को विधि-विधान से पूजा करने पर मां लक्ष्मी पूरे वर्ष घर में वास करती हैं और दरिद्रता दूर होती है इसलिए इसे 'महानिशा' या 'महालक्ष्मी पूजन की रात' भी कहते हैं।
ज्योतिषीय रूप से, दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। 20 अक्टूबर को अमावस्या तिथि के साथ प्रदोष काल और निशीथ काल का शुभ संयोग बन रहा है जो लक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन सूर्य तुला राशि में रहते हैं और अमावस्या तिथि होने के कारण चंद्रमा भी अस्त होता है जिससे रात्रि घोर अंधकार वाली होती है। इस अंधकार को दूर करने के लिए दीप जलाए जाते हैं। इसके अलावा, कई वर्षों के बाद इस दिन ग्रहों का शुभ संयोग भी बन रहा है जिससे लक्ष्मी पूजन स्थिर लग्न (वृषभ, सिंह या कुंभ) में करना अत्यंत फलदायी होगा और घर में स्थायी सुख-समृद्धि, व्यापार में वृद्धि और जीवन में सकारात्मकता आती है।
दिवाली के दिन शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें। पूजा में मां लक्ष्मी को कमलगट्टा, पीली कौड़ी और खील-बताशे जरूर अर्पित करें। पूजा के बाद पूरे घर में और मुख्य द्वार पर दीये जलाएं ताकि कोई भी कोना अंधेरा न रहे।
पूजा समाप्त होने के बाद, धन की स्थिरता के लिए एक छोटा सा उपाय करें। पूजा में चढ़ाई गई 5 पीली कौड़ियों और 5 कमलगट्टों को एक लाल कपड़े में बांधकर एक छोटी पोटली बना लें। इस पोटली को अगले दिन चुपचाप अपनी तिजोरी, धन रखने की जगह या जहां आप पैसे रखते हैं, वहां रख दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर में बनी रहती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही, रात को अपने मुख्य द्वार पर देसी घी का एक चौमुखी दीपक जलाना और उसे रात भर जलने देना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।