BAPS Mandir: भगवान स्वामीनारायण से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Lord Swaminarayan: हाल ही में अबूधाबी में भगवान स्वामीनारायण के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। यह मंदिर बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (बीएपीएस संस्था) संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदू मंदिर है। इस मंदिर को दुनिया का स्सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर माना जा रहा है जो तकरीबन 100 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। हालांकि भगवान स्वामीनारायण के मंदिर भारत समेत दुनिया के कई देशों में भी स्थापित हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कौन थे भगवान स्वामीनारायण।
कौन थे भगवान स्वामीनारायण?
हिन्दू धर्म में मौजूद कई संप्रदायों में से एक है स्वामीनारायण संप्रदाय जो भगवान स्वामीनारायण की विचारधारा पर आधारित है। भगवान स्वामीनारायण ने ही इस संप्रदाय की नीव रखी थी। भगवान स्वामीनारायण का जन्म 3 अप्रैल 1781 को उत्तर प्रदेश अयोध्या में हुआ।
यह भी पढ़ें: Mata Ka Mandir: एक ऐसा चमत्कारी मंदिर जहां जाने से दूर हो जाती है हकलेपन की बीमारी
भगवान स्वामीनारायण का एक नाम सहजानंद स्वामी भी है। इसके अलावा, पिता श्री हरिप्रसाद व माता भक्तिदेवी द्वारा रखा गया उनका नाम था घनश्याम। ऐसा माना जाता है कि भगवान स्वामीनारायण के चरणों में श्री कृष्ण के समान ही कमल का चिन्ह बना हुआ था।
भगवान स्वामीनारायण ने मात्र 8 साल की उम्र में ही जनेऊ संस्कार कर शास्त्रों का ध्ययन शुरू कर दिया था। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने अपाने परिवार एवं घर का त्याग कर दिया था और देश भ्रमण पर निकल गए थे। भगवान स्वामीनारायण ने सत्संग और प्रवचन किया करते थे।
यह भी पढ़ें: Unique Temple: इस मंदिर में नृत्य करके महिलाएं करती हैं मनोकामना पूरी
उनके प्रवचनों से प्रेरित होकर उनसे मिलने लोगों का तांता लगने लगा और धीरे-धीरे उनके अनुयायियों की संख्या बढ़ती चली गई। भगवान स्वामीनारायण ने असीम ज्ञान और आध्यात्म के माध्यम से गुजारत में स्वामीनारायण संप्रदाय की नीव रखी। समाज की कुरीतियों को दूर किया।
भगवान स्वामीनारायण ने हमेशा सभी को दार्शनिक सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों, अनुष्ठान आदि की शिक्षा-दीक्षा दी। भगवान स्वामीनारायण के विषय में ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अपने समय में समाज को एक ऐसा दृष्टिकोण प्रदान किया था जिसने कई लोगों का जीवन बदल दिया था।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि कौन थे भगवान स्वामीनारायण जिनका आबूदाबी में इतना आलीशान और भव्य मंदिर बना है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।