herzindagi
image

बद्रीनाथ जाएं तो आसपास की इन 3 जगहों की करें सैर

अगर आप भी बद्रीनाथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इसके आसपास की चीजों को एक्सपलोर करना न भूलें। ये जगहें काफी खूबसूरत हैं। जहां पर घूमकर आपको अच्छा लगेगा।
Editorial
Updated:- 2025-06-16, 17:51 IST

चार धाम यात्रा चल रही है। ऐसे में हर कोई उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धाम घूमने का प्लान बना रहा है। किसी को केदारनाथ जाना है, तो कोई बद्रीनाथ के दर्शन के लिए जाना चाहता है। ऐसे में अगर आप बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं, तो वहां के आसपास की जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। इन जगहों पर आपको काफी अच्छे नजारे देखने को मिल जाएंगे। वहां के आसपास की जगहों को देखकर आपको काफी सुकून मिलेगा। आर्टिकल में बताते हैं बद्रीनाथ के आसपास आप किन जगहों को घुम सकते हैं।

देवप्रयाग संगम जरूर देखें

Dev prayaf

बद्रीनाथ के रास्ते में देवप्रयाग संगम पड़ता है। यह संगम देखने में काफी अच्छा लगता है। साथ ही, यहां बैठकर मन को भी अच्छा लगता है। यहां पर दो नदियों का संगम होता है। इसलिए यहां कि दोनों नदियों का रंग अलग-अलग होता है। इसलिए यह संगम देखने के बाद अच्छा लगता है। आप इस जगह पर जरूर रुके और यहां के संगम को जरूर देखें।

तप्त कुंड जरूर जाएं

Kund

यहां एक प्राकृतिक गर्म झरना है, जिसे तपता कुंड या तप्त कुंड के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव इस तप्त कुंड के रूप में यहां मौजूद हैं। यहां प्राकृतिक रुप से गर्म पानी निकलता है। यहां पर नहाने से आपके सभी रोग दूर हो जाते हैं। इसलिए आपको एक बार इस कुंड को भी जरूर देखने जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 14000 में 6 दिनों का उज्जैन टूर पैकेज, एसी कोच में सफर-तीनों टाइम का खाना और होटल भी मिल रहा है

माणा गांव भी जरूर देखें

mamama

माणा गांव जिस देश का पहला गांव कहा जाता है। उस जगह को भी आप घूमकर आ सकते हैं। इस गांव में आप पांडवों की मूर्ति भी देखने को मिलेगी। साथ ही, आपको यहां पर सरस्वती नदी भी देखने को मिलेगी। इस दृश्य को देखकर आप भी खुश हो जाएंग। साथ ही, एक जगह और घूमने को मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: मसूरी-ऋषिकेश और नैनीताल में लगा ट्रैफिक देख कर ट्रिप प्लान कैंसिल कर रहीं हैं, तो इन शांत और खूबसूरत जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

यह विडियो भी देखें

इस बार बद्रीनाथ घूमने के साथ-साथ इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें। इससे आपको नई जगहों को घूमने को मिल जाएगी। साथ ही, आपकी तस्वीरें काफी अच्छी आएगी। आपको इन सभी जगहों की जानकारी पहले लेकर जाएं। ऐसे में आप अच्छे से इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप अपने बजट में जगहों का आनंद ले पाएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।