दिल्ली से बना रही हैं जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने का प्लान, तो जानें बस-ट्रेन या फ्लाइट में से क्या पड़ेगा सस्ता

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा हर साल ओडिशा के पुरी शहर में आयोजित की जाती है। इस भव्य यात्रा में लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। न सिर्फ देश से, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आते हैं।
delhi to jagannath rath yatra know what is cheapest way to travel bus train or flight

Jagannath Yatra Travel Guide:जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत 27 जून 2025 से होने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु इस भव्य यात्रा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। यह पवित्र यात्रा कुल 9 दिनों तक चलेगी और 5 जुलाई को समाप्त होगी। ऐसे में दिल्ली से रथ यात्रा में शामिल होने की सोच रहे लोग बजट में सफर करने के साधन तलाश रहे हैं। उन्हें यह तय करने में परेशानी हो रही है कि बस, ट्रेन या फ्लाइट, इनमें से कौन-सा ऑप्शन ज्यादा किफायती और सुविधाजनक रहेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए बजट साधनों की जानकारी विस्तार से देंगे।

दिल्ली से जगन्नाथ रथ यात्रा में कैसे शामिल होने जाएं? (Budget Travel to Jagannath Yatra)

दिल्ली से जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए आपको पूरी के लिए ट्रेन लेनी होगी। ओडिशा में स्थित पूरी शहर के लिए आपको दिल्ली से सीधी ट्रेन मिल जाएगी। आप दिल्ली से पुरी तक चलने वाली सबसे तेज ट्रेन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में टिकट बुक कर सकते हैं।

  • दिल्ली से पूरी तक ट्रेन का सफर 30 से 32 घंटे का है।
  • स्लीपर कोच का टिकट प्राइस लगभग 700 से 800 रुपये तक है।
  • एसी कोच में सफर करने का टिकट प्राइस लगभग 1900 से 2000 रुपये तक है।
delhi to jagannath rath yatra know what is cheapest way to travel bus train or flight1

दिल्ली से पूरी के लिए फ्लाइट

दिल्ली से आपको भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट लेना होगा। फ्लाइट के लिए प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 6000 रुपये तक है। जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए आपको भुवनेश्वर से पूरी के लिए कैब या बस बुक करनी होगी। आपको यह महंगा जरूर पड़ेगा, लेकिन सफर आसान हो जाएगा। आप दिल्ली से ओडिशा फ्लाइट से मात्र 2 घंटे में पहुंच जाएंगे।

delhi to jagannath rath yatra know what is cheapest way to travel bus train or flightSS

दिल्ली से पूरी के लिए बस

दिल्ली से पूरी के लिए बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए पहले आपको ट्रेन या फ्लाइट ही बुक करना होगा। इसका कारण यह है कि 30 घंटे का सफर आप बस से नहीं कर सकते हैं। इसलिए अगर आप सोच रहे हैं कि यात्रा कैसे की जाए, तो आपके लिए ट्रेन से जाना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें भले ही समय ज्यादा लगेगा, लेकिन खर्च कम आने वाला है। यहां आप पूरी के आस-पास की जगहें एक्सप्लोर करना न भूलें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP