Cruise पर बैठने का सपना हो जाएगा पूरा, जानें IRCTC के इन 3 टूर पैकेज से यात्रा करने पर कितना आएगा खर्च

एक बड़ी सी बोट में सवारी करने का सपना तो आप भी देखते होंगे। जब आपको कहीं बोटिंग करने का मौका मिलता है और आप पानी में कुछ समय के लिए वक्त बिताते हैं, तो कितना अच्छा अहसास होता है। लेकिन क्या आपने आज से पहले क्रूज में रात गुजारी है। पानी के अंदर चलती बोट में पार्टी और पूरी रात समुद्र के बीच में गुजारना, वाकई एक सपने की तरह लगता है। अगर आज से पहले आपने कभी क्रूज पर सवारी नहीं की है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर यात्रियों के लिए क्रूज टूर पैकेज की भी सुविधा मिल रही है। आखिर इन टूर पैकेज का बजट क्या है, जानने के लिए पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें-
वाराणसी क्रूज टूर पैकेज
- इस पैकेज के लिए आप हर सोमवार और हर शुक्रवार को टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज का नाम ANTARA CRUISE MYSTICAL VARANASI है।
- आप पैकेज का नाम सर्च करके भी टूर पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
- वाराणसी से ही यात्रा की शुरुआत होगी और यहां पर ही आप क्रूज में रात गुजार पाएंगे।
- अभी आप इस पैकेज के लिए 25 से 28 अप्रैल, 2025 तक बीच में हर सोमवार और हर शुक्रवार को टिकट बुक कर पाएंगे।
- डीलक्स केबिन में दो लोगों के साथ टिकट बुक करने पर पैकेज फीस 50,000 + 5% जीएसटी देना होगा।
- डीलक्स केबिन में अकेले यात्रा करने पर 65,000 + 5% जीएसटी देना होगा।
- इसी तरह अलग-अलग केबिन के हिसाब से पैकेज फीस अलग-अलग है। आप वेबसाइट पर अपने बजट के हिसाब से टिकट बुक कर सकते हैं।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
ओडिशा क्रूज टूर पैकेज
- इस पैकेज में डांगमाल और गुप्ती की यात्रा क्रूज से होगी।
- पैकेज की शुरुआत ओडिशा के गुप्ती से हो रही है।
- आप हर गुरुवार और शनिवार को इस पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
- यह पैकेज भी 2 रात और 3 दिनों का है।
- इस पैकेज के लिए 25 से 28 अप्रैल, 2025 तक के बीच में टिकट बुक कर सकते हैं।
- डीलक्स केबिन में दो लोगों के साथ टिकट बुक करने पर पैकेज फीस 59,000 + 5% जीएसटी है।
- डीलक्स केबिन में अकेले यात्रा करने पर 87,500 + 5% जीएसटी देना होगा।
- पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्च शामिल है। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें- भारतीय रेल के इन पैकेज के जरिए गर्लफ्रेंड के साथ जाएं घूमने, कम बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
गुप्ति, दंगामल और हबली खाती क्रूज टूर पैकेज
- यह पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- हर सोमवार आप टूर पैकेज बुक कर सकते हैं।
- 21 से 24 अप्रैल, 2025 तक के बीच में आप कभी भी टिकट बुक कर सकते हैं।
- डीलक्स केबिन में दो लोगों के साथ टिकट बुक करने पर पैकेज फीस 88,500 + 5% जीएसटी है।
- डीलक्स केबिन में अकेले यात्रा करने पर 1,31,250 + 5% जीएसटी देना होगा।
इसे भी पढ़ें- Honeymoon Trip के लिए एक बार देख लें ये टूर पैकेज, जानें बजट से लेकर सब कुछ
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।