Camel Festival 2025: बीकानेर में कहां मिलेंगे सस्ते होटल, घूमने जा रहे लोग एक बार पढ़ लें यह आर्टिकल

बीकानेर में आपको बजट में हॉस्टल, होटल और होम स्टे मिल जाएंगे। अगर आप यहां ज्यादा दिन रुकने का प्लान बना रहे हैं, तो वाकई आप कम बजट वाले होटल में रहा चाहेंगे।
cheap hotels in bikaner rajasthan during camel festival 2025

बीकानेर में आपको राजस्थान की संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। यहां घूमने के लिए आपको किसी फेस्टिवल का मौका देखने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां आप कभी चले जाएं, हमेशा माहौल रौनक वाला होता है। यहां के किले, मंदिर और हवेलियां अपनी अनूठी वास्तुकला और समृद्ध इतिहास के लिए प्रसिद्ध हैं। अगर आप केमल फेस्टिवल के मौके पर बीकानेर जा रहे हैं, तो आपको अच्छे और बजट होटल मिलने की चिंता हो रही होगी। क्योंकि, महोत्सव के आसपास के होटल इस दौरान महंगे हो जाते हैं। अगर आप कम बजट में होटल लेना चाहते हैं, तो आपको महोत्सव से थोड़ी दूर होटल लेना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लोकेशन के बारे में बताएंगे, जहां आपको सस्ते में होटल मिल सकते हैं।

सुभाष मार्ग

cheap hotels in bikaner rajasthan during camel festival 1

सुभाष मार्ग, मोहल्ला व्यापारियान, कोट गेट, बीकानेर- यहां आपको 1500 के अंदर होटल आसानी से मिल जाएंगे। यह जूनागढ़ किला से मात्र 2 किमी की दूरी पर है। यहां आपको कई होटल और हॉस्टल मिल जाएंगे, जो बजट में होंगे। जो लोग बीकानेर कैमल फेस्टिवल घूमने के बाद शहर में घूमना भी चाहते हैं, उनके लिए यह लोकेशन बेस्ट है। यहां से किला मात्र 10 मिनट की दूरी पर है।

  • सुभाष मार्ग बीकानेर से रेलवे स्टेशन की दूरी लगभग 1.1 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 10 मिनट का समय लग सकता है।

रानी बाजार रोड, बीकानेर

cheap hotels in bikaner rajasthan during camel festival 2

बजट वाले होटल के लिए आप रानी बाजार भी जा सकते हैं। कम बजट वालों के लिए यह बेस्ट है। अच्छे और सस्ते होटल के लिए लोग यहां जाते हैं। रानी बाजार रोड, बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास है। रेलवे स्टेशन मात्र 3 किमी की दूरी पर है। ऐसे में दूसरे शहर से आने वाले लोगों के लिए यह जगह होटल के लिए बेस्ट है। यहां भी होटल आपको 2000 रुपये के अंदर आसानी से मिल जाएंगे।

महाराजा अग्रसेन सर्किल, ओपी, शार्दुल कॉलोनी, बीकानेर

cheap hotels in bikaner rajasthan during camel festival 3

अगर बीकानेर में आप कम बजट वाले होटल नहीं मिलने की वजह से परेशान है, तो यहां आना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यहां आपको 1500 से 2000 रुपये के अंदर में होटल मिल जाएंगे। अगर आप बजट में होटल लेते हैं, तो आप अन्य चीजों पर खर्चा कर सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि होटल में आप केवल रात में ही समय बिताते हैं और पूरे दिन शहर में घूमते रहते हैं।यहराजस्थान में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है, इसलिए आपको कैमल फेस्टिवल का हिस्सा बनने जाना चाहिए।

  • महाराजा अग्रसेन सर्किल से रेलवे स्टेशन की दूरी लगबग 500 मीटर है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP